Flipkart ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका! सामान ऑर्डर करने से पहले जरूर जान लें

Flipkart Platform Charge: अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग के लिए Flipkart का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। कंपनी अब हर ऑर्डर पर आपसे एक्स्ट्रा चार्ज लेगी। चलिए इसके बारे में जानें

Flipkart Platform Charge
विज्ञापन

Flipkart Platform Charge: फ्लिपकार्ट ने चुपचाप अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। अब फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करने पर आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जी हां, कंपनी ने स्विगी और जोमैटो की तरह ही ऑर्डर पर एक एक्स्ट्रा चार्ज लगाना शुरू कर दिया है। इस चार्ज को ‘प्लेटफॉर्म चार्ज’ कहा जा रहा है और यह हर ऑर्डर पर लिया जाएगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

कितना देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज?

अगर आप फ्लिपकार्ट से 10,000 रुपये से अधिक का सामान खरीदते हैं, तो आपको हर ऑर्डर पर 3 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। यानी अगर आपने 15,000 रुपये का सामान खरीदा है, तो आपको 15 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।

विज्ञापन

क्यों लिया जा रहा है यह चार्ज?

कंपनियां इस एक्स्ट्रा चार्ज को ऑर्डर प्रोसेसिंग और डिलीवरी जैसी सर्विस को बेहतर करने के लिए ले रही है। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि कंपनियां सिर्फ अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए यह तरीका अपना रही हैं। इससे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy और Zomato ने ऑनलाइन ऑर्डर पर 6 रुपये प्लेटफॉर्म फी चार्ज करना का फैसला लिया था। ये दोनों प्लेटफॉर्म अब दिल्ली और बेंगलुरु में पहले से ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस ले रहे हैं।

Flipkart Platform Charge

विज्ञापन

क्या अन्य कंपनियां भी ऐसा करेंगी?

फिलहाल Amazon जैसी अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां इस तरह का कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं ले रही हैं, लेकिन यह संभव है कि भविष्य में वे भी ऐसा कर सकती है। ऐसे में आप अभी इस प्लेटफॉर्म फीस से बचने के लिए Amazon से सामान ऑर्डर कर सकते हैं।

अन्य ऑप्शन जरूर करें चेक

प्लेटफॉर्म फीस से बचने और ज्यादा डिस्काउंट लेने के लिए हमेशा अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर जाकर ऑफर जरूर चेक करें कि वहां आपको बेहतर ऑफर मिल रहे हैं या नहीं। इतना ही नहीं अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ सामान खरीदते हैं तो ऐसे में कुछ प्लेटफॉर्म पर आपको ज्यादा डिस्काउंट भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ