Financial Rule: 1 जुलाई से होंगे आधार और पैन कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव, जानें किन लोगों पर होगा असर

Financial Rule: फाइनेंसियल और रेगुलेटरी को लेकर कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। ये बदलाव सीधे तौर पर अलग-अलग क्षेत्रों पर असर डाल सकते हैं। इसलिए लोगों से कहा गया है कि वे इस बदलाव को लेकर पहले से तैयार रहें और अपनी योजना पहले से ही बना लें।

Financial Rule

वित्तीय नियमों में बदलाव फोटो सोर्स Freepik

विज्ञापन

Financial Rule: फाइनेंशियल और रेगुलेटरी को लेकर कई क्षेत्रों में 1 जुलाई से कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये बदलाव सीधे तौर पर करदाताओं, क्रेडिट कार्ड धारकों, बैंक ग्राहकों और रेल यात्रियों को प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही पैन आवेदनों और तत्काल टिकट बुकिंग, आधार वेरीफाई से लेकर एटीएम फीस और क्रेडिट कार्ड में फायदे को लेकर अपडेट तक के लिए ये बदलाव जरूरी माने जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस बदलाव को लेकर पहले से तैयार रहें और अपनी योजना पहले से ही बना लें।

आधार क्यों जरूरी

डिजिटल रूप से अनुपालन को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBTD) की ओर से 1 जुलाई से नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। पहले, आवेदक वैध आईडी और जन्म प्रमाण पत्र जैसे पहचान के अन्य रूपों पर भरोसा कर सकते थे, लेकिन नए नियम के अनुसार, अब आधार को कनेक्ट करने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन

तत्काल टिकट बुक में भी होंगे बदलाव

वहीं दूसरी तरफ, तत्काल टिकट बुक करने वाले रेल यात्रियों को भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रेल मंत्रालय के अनुसार, 1 जुलाई से IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए की जाने वाली सभी तत्काल बुकिंग के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य यह है कि पारदर्शिता में सुधार हो और टिकट एजेंटों द्वारा तत्काल कोटे का दुरुपयोग न किया जाए।

बताया गया है कि रेल मंत्रालय 15 जुलाई से सभी तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) नियम को लागू करेगा। ये नियम ऑनलाइन, पीआरएस काउंटरों पर या अधिकृत एजेंटों पर सभी पर लागू होंगे। इसके साथ ही, रेलवे एजेंटों को अब बुकिंग खुलने के बाद पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।

क्रेडिट कार्ड के नियम

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, 15 जुलाई से एसबीआई के कई प्रीमियम क्रेडिट कार्ड पर अपने कॉम्प्लीमेंट्री एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवरेज पर रोक लगा देगा। बताया गया है कि एसबीआई कार्ड एलीट, माइल्स एलीट और माइल्स प्राइम पर इसका असर पड़ सकता है, जो आज के समय में 1 करोड़ रुपये का कवर देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ