Delhi Trade Fair 2025: आम लोगों के लिए आज से भारत मंडपम में (Bharat Mandapam) में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (44th India International Trade Fair) के दरवाजे खुल गए हैं और आप अगर इस ट्रेड फेयर में जाना चाहते हैं तो अब इस मेले का लुत्फ उठा सकते हैं. लेकिन इस मेले में एंट्री के लिए आपको टिकट्स की जरूरत पड़ेगी. आइये आपको हम बताते हैं कि आप कहां से टिकट ले सकते हैं, टिकट की क्या कीमत है और किस गेट से आप एंट्री ले सकते हैं?
Delhi Trade Fair 2025: कब तक चलेगा मेला
इस मेले (IITF 2025) को इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (India Trade Promotion Organisation) आयोजित करती है. इसे 14 नवंबर को शुरू किया गया, अब आज से इसे आम लोगों के लिए ओपन किया गया है. भारत की कल्चरल डायवर्सिटी पर आधारित ये मेला 27 नवंबर को समाप्त हो जाएगा.
Delhi Trade Fair 2025: टिकट की कीमत
आम दिनों में टिकट की कीमत 80 रुपये है. लेकिन अगर आप वीकएंड पर जाते हैं तो आपके टिकट के लिए 150 रुपये खर्च करने होंगे. बच्चों के लिए टिकट की कीमत 40 रुपये है. लेकिन वीकएंड पर 60 रुपये की टिकट लेनी होगी. सीनियर सीटिजन और स्पेशली एबल्ड लोगों के लिए फ्री एंट्री है.
Delhi Trade Fair 2025: कहां से खरीदें टिकट
आप इसकी टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं. कई मेट्रो स्टेशनों पर मेले की टिकट मिल रही है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (Supreme Court metro station) इसमें अपवाद है. आप दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप (Saarthi) या ITPO की आधिकारिक वेबसाइट indiatradefair.com से भी टिकट खरीद सकते हैं.
Delhi Trade Fair 2025: कितने बजे तक ओपन रहेगा मेला
ट्रेड फेयर सुबह 10:00 बजे खुल रहा है और शाम को 7:30 बजे तक खुला रहता है. हालांकि बता दें कि शाम को 5:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाती है.
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें:
https://www.instagram.com/p/DRAPKsbE53N/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
Delhi Trade Fair 2025: कहां से मिलेगी एंट्री, कहां से बाहर निकलेंगे
आप 3, 4, 6 और 10 नंबर गेट से एंट्री ले सकते हैं. इसके अलावा 1 और 9 नंबर गेट से केवल ITPO के अधिकारी ही प्रवेश कर सकते हैं. 5B से केवल मीडिया जगत के लोग प्रवेश कर सकते हैं.
लगाए गए 1200 सीसीटीवी कैमरे
भारत मंडपम के हर गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके साथ ही हर हॉल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी को इंस्टॉल किया गया है, जिस पर कंट्रोल रूप अपनी नजर बनाए हुए है.
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
8 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines