---विज्ञापन---

Bank Holiday: धनतेरस पर बैंक खुले या बंद? दूर कर लीजिए अपना कन्फ्यूजन

Bank Holiday: 29 अक्टूबर 2024 को पूरे देश में धनतेरस मनाया जा रहा है। इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं इसको लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है। जानिए आज बैंक खुलेंगे या नहीं?

---विज्ञापन---

Bank Holiday: आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है। धनतेरस पर धन की बात हो रही है तो बैंकों का जिक्र होना भी जरूरी है। इस अवसर पर बैंकों में काम होगा कि नहीं, इसको लेकर लोगों के मन में सवाल हैं। अक्टूबर के महीने में बैंकों की कई छुट्टियां रही हैं। यहां जान लीजिए कि 29 अक्टूबर को भी क्या बैंक बंद रहेंगे?

29 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक

RBI ने अक्टूबर 2024 में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 29 अक्टूबर धनतेरस (मंगलवार) पर बैंक की छुट्टी नहीं दी गई। यानी इस दिन बैंकों में रोज की तरह ही काम किया जाएगा। इस दौरान आप बैंक जाकर अपना काम करवा सकते हैं। आरबीआई ने दिवाली के लिए 31 अक्टूबर को बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Diwali Bank Holidays: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, दिवाली पर कब बंद रहेंगे बैंक?

31 अक्टूबर में कहां बंद रहेंगी बैंक?

दिवाली को लेकर भी इस बार कन्फ्यूजन है। कई लोग 31 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं तो कई लोगों का मानना है कि दिवाली 1 नवंबर को होगी। बैंक की छुट्टी की बात करें तो दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को रखी गई है। 31 अक्टूबर को दिल्ली, गोवा, केरल, असम, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

---विज्ञापन---

नवंबर में भी रहेंगी बैंक की छुट्टियां

शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को जिन राज्यों में दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), दिवाली, कुट और कन्नड़ राज्योत्सव मनाया जाता है, उन्हें बैंक में छुट्टियां मिलेंगी। शनिवार 2 नवंबर 2024 को भी कुछ राज्यों में दिवाली (बाली प्रतिपदा), बलिपद्यमी, लक्ष्मी पूजा (दिवाली), गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नए साल की छुट्टियां रहेंगी।
‎ ‎ ‎

ये भी पढ़ें: Diwali Holiday पर भी कन्फ्यूजन! दिवाली 31 अक्टूबर की तो सरकारी छुट्टी 1 नवंबर को क्यों?

---विज्ञापन---

First published on: Oct 29, 2024 08:51 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola