Sugar Price Rate: त्योहारों से पहले चीनी हुई सस्ती! जानें यूपी, एमपी और महाराष्ट्र में 1 किलो चीनी का भाव

Sugar Prices Fall: सरकार के नए नियमों के बाद चीनी की औसत खुदरा कीमत 60 रुपये/किलो से नीचे आई. जानिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत अपने राज्य में 1 किलो चीनी के ताजा दाम.

Sugar Price Today India September 2026

Sugar Prices Update: त्योहारों से पहले चीनी के दामों पर राहत! जानिए आपके राज्य में क्या है 1 किलो चीनी का भाव (फोटो क्रेड‍िट - एआई )

द‍िवाली और त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही हर घर में मिठाइयों की तैयारी शुरू हो जाती है. ऐसे में चीनी की कीमतें (Sugar Prices) आम जनता के बजट को सीधे प्रभावित करती हैं. अच्छी खबर यह है कि सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों के बाद देशभर में चीनी की औसत खुदरा कीमत लगातार चौथे दिन 60 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे बनी हुई है.

विज्ञापन

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को देशभर में चीनी का औसत खुदरा भाव 59.57 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. हालांकि, त्योहारों की वजह से मांग बढ़ रही है, जिससे कहीं-कहीं कीमतों पर थोड़ा दबाव जरूर दिख रहा है.

विज्ञापन

आइए जानते हैं कि आपके राज्य में चीनी सस्ती हुई है या महंगी

प्रमुख राज्यों में चीनी के ताजा भाव
सरकार के आयात (Import) की अनुमति देने और स्टॉक लिमिट सख्त करने के फैसले के बाद कई बड़े राज्यों में चीनी के दामों में नरमी आई है:

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: यूपी में चीनी की कीमत घटकर 57.88 रुपये प्रति किलो पर आ गई है (पहले 59.64 रुपये).

महाराष्ट्र: चीनी के इस प्रमुख उत्पादक राज्य में दाम घटकर 58.22 रुपये प्रति किलो रह गए हैं.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश: एमपी में ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है, जहां चीनी 62.36 रुपये से घटकर 56.57 रुपये प्रति किलो पर आ गई है.

पश्‍च‍िम बंगाल: यहां कीमत मामूली घटकर 60.43 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.

विज्ञापन

दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल): दक्षिणी राज्यों में आंध्र प्रदेश में औसतन भाव 55.56 रुपये और केरल में 57.80 रुपये प्रति किलो के करीब चल रहा है.

बता दें क‍ि देश में सोमवार को चीनी की सबसे कम कीमत 40 रुपये/किलो और अधिकतम खुदरा कीमत 85 रुपये/किलो तक दर्ज की गई.

विज्ञापन

कीमतें नियंत्रित करने के लिए सरकार के कदम
21 अगस्त को केंद्र सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए कई कड़े कदम उठाए थे. बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए पहली बार चीनी के आयात की मंजूरी दी गई. थोक व्यापारियों और डीलरों के लिए चीनी जमा करने की सीमा तय कर दी गई ताकि कोई जमाखोरी न कर सके. सरकार का कहना है कि देश में मांग पूरी करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार मौजूद है.

भले ही इस फाइनेंश‍ियल ईयर (2025-26) के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 306 लाख टन किया गया है, लेकिन भारत की सालाना घरेलू मांग 280-285 लाख टन ही है. यानी देश में जरूरत से ज्यादा चीनी उपलब्ध है, इसलिए त्योहारों पर चीनी की भारी किल्लत या बेतहाशा दाम बढ़ने की आशंका कम ही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ