Diwali Bank Holidays: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, दिवाली पर कब बंद रहेंगे बैंक?
Diwali Bank Holidays: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, दोनों दिनों में से किस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी? आइए जानते हैं आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Diwali Bank Holidays: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से पहले ही छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया जाता है, लेकिन कई बार त्योहारों में बदलाव या किसी अन्य कारण से पहले से तय छुट्टी की डेट में भी बदलाव हो सकता है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के बीच दिवाली की कन्फ्यूजन के कारण इस बार देश में कई लोग दिवाली को 31 अक्टूबर को मना रहे हैं तो किसी के यहां 1 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है।
ऐसे में सवाल ये है कि देशभर के बैंक किस दिन बंद रहने वाले हैं। 31 अक्टूबर या 1 नवंबर में से कौन सी तारीख है जब आपको बैंक पर ताला देखने को मिल सकता है, आइए जानते हैं।
31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों ही जगह लोग दिवाली मना रहे हैं, लेकिन पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर को दिवाली है और लक्ष्मी पूजन के लिए ये तिथि शुभ है। बात करें बैंक की छुट्टी की तो 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, लेकिन ये छुट्टी देश भर के सभी बैंकों के लिए नहीं है। अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
ऊपर बताए गए इन सभी राज्यों के अलावा अन्य राज्य भी हैं जहां दीपावली और सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
इन सभी राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में भी 1 नवंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस दिन दिवाली, कन्नड़ राज्योत्सव और कुट महोत्सव जैसे खास दिन है।
नोट- 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली बैंकों की ये छुट्टियां राज्य-दर-राज्य रहेंगी। ऐसे में आपको शहर में बैंक की छुट्टी की पुष्टि करने के लिए अपने बैंक ब्रांच जाना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: