DA Hike 2026: नवरात्र और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! 4% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

Central Employees DA Hike Update 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है. जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी संभव. जानिए एरियर और सैलरी कैलकुलेशन का पूरा गणित.

central government employees DA Hike 2026 date

DA Hike 2026: नवरात्र-दिवाली पर मिलेगा 4% DA का तोहफा! जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

देश के 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से अधिक पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत ही खुशखबरी भरी खबर सामने आ रही है. त्योहारी सीजन (Navratri and Diwali 2026) की शुरुआत से ठीक पहले सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है.

विज्ञापन

जुलाई 2026 से लागू होने वाले इस DA Hike का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनभोगी हैं, तो आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि आपका DA कितना बढ़ेगा और आपकी इन-हैंड सैलरी पर इसका क्या असर पड़ेगा.

विज्ञापन

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता (DA)?

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर 60% DA मिल रहा है. जुलाई 2026 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के मुताबिक, इंडेक्स 153.2 के स्तर पर पहुंच गया है. इन आंकड़ों के आधार पर इस बार डीए में 4% की बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है. इस 4% इजाफे के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 64% हो जाएगा.

विज्ञापन

कब तक होगा आधिकारिक ऐलान और कैसे मिलेगा एरियर?
आमतौर पर सरकार जुलाई से लागू होने वाले DA का ऐलान सितंबर या अक्टूबर के महीने में करती है. उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद नवरात्र या दिवाली से ठीक पहले इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. अगर फैसला आने में थोड़ी देरी भी होती है, तब भी यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा. यानी कर्मचारियों को जुलाई और अगस्त का बकाया (Arrears) जोड़कर एक साथ मिलेगा.

विज्ञापन

सैलरी और पेंशन पर कितना पड़ेगा असर?
ध्यान रखें कि 4% DA बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि आपकी कुल टेक-होम (In-hand) सैलरी सीधे 4% बढ़ जाएगी. डीए की गणना हमेशा कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic Pay) पर की जाती है. इसलिए आपकी बेसिक सैलरी जितनी ज्यादा होगी, उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा. इस बढ़ोतरी से पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन में भी इजाफा होगा. इसके साथ ही आपके प्रोविडेंट फंड (PF) और ग्रेच्युटी (Gratuity) के योगदान पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ