Stock Market Holiday Today: आज बंद रहेगा शेयर बाजार! गणेश चतुर्थी पर BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Closed Today 14 September: गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज BSE और NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग. जानिए MCX कमोडिटी मार्केट का टाइमिंग और शेयर बाजार की अगली छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

share market holiday ganesh chaturthi

गणेश चतुर्थी के कारण आज शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. (फोटो क्रेड‍िट - एआई)

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और आज हफ्ते के पहले दिन ट्रेड करने की सोच रहे थे, तो रुक जाइए. आज यानी सोमवार 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूरी तरह से बंद रहेंगे.

विज्ञापन

आज इक्विटी (शेयर), इक्विटी डेरिवेटिव्स (F&O) और करेंसी सेगमेंट में कोई काम नहीं होगा. अब बाजार कल यानी मंगलवार (15 सितंबर) को सुबह अपने तय समय पर दोबारा खुलेगा. आइए जानते हैं कि कमोडिटी मार्केट (MCX) का आज क्या टाइमिंग रहेगा और आने वाले समय में बाजार में कब-कब छुट्टियां रहने वाली हैं.

विज्ञापन

कमोडिटी मार्केट (MCX) का टाइमिंग देख लें

शेयर बाजार की तरह कमोडिटी मार्केट (MCX) पूरी तरह से बंद नहीं रहेगा. सुबह का सेशन (9:00 AM से 5:00 PM) बंद रहेगा लेक‍िन शाम का सेशन (5:00 PM से रात 11:30 PM/11:55 PM) ट्रेडिंग के लिए खुला रहेगा. शाम को आप सोना, चांदी और क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) में ट्रेड कर सकेंगे.

विज्ञापन

2026 में शेयर बाजार की आने वाली छुट्टियां
14 सितंबर के बाद इस साल 2026 में शेयर बाजार में ये प्रमुख छुट्टियां रहने वाली हैं:

2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती

विज्ञापन

20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा

विज्ञापन

10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली – बलिप्रतिपदा

24 नवंबर (मंगलवार): प्रकाश गुरुपर्व (श्री गुरु नानक देव जी)

विज्ञापन

25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

गणेश पूजन मुहूर्त और शेयर बाजार का हाल
गणेश पूजा मुहूर्त:
मुंबई में आज गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:20 बजे से दोपहर 1:48 बजे तक है, वहीं दिल्ली में यह समय सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा.

विज्ञापन

बाजार का पिछला हाल: लगातार 5वें हफ्ते शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक मुद्रास्फीति (महंगाई) की चिंता के चलते पिछले हफ्ते सेंसेक्स 2.27% गिरकर 74,781.76 पर और निफ्टी 2.09% टूटकर 23,398.10 के स्तर पर बंद हुआ था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ