Diwali-Chhath Special Trains: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान! देखें रूट और टाइम-टेबल

Diwali Chhath Train Ticket Booking 2026: IRCTC पर सीट नहीं मिली? रेलवे ने बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. देखिए पूरी लिस्ट और बुकिंग डिटेल्स.

irctc bihar special train

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 16 सितंबर से 30 नवंबर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले बिहार के लोगों के लिए बहुत जरूरी खबर है. 13 सितंबर को जैसे ही 60 दिन पहले की एडवांस बुकिंग खुली, IRCTC ऐप पर भारी लोड के कारण सर्वर क्रैश हो गया और मिनटों में ही ट्रेनों में टिकट की जगह Regret लिखा आने लगा.

विज्ञापन

इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. ये ट्रेनें 16 सितंबर से 30 नवंबर के बीच दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और ऋषिकेश जैसे बड़े शहरों से चलाई जाएंगी. आइए जानते हैं बुकिंग के समय क्यों आई परेशानी और बिहार जाने वाली 8 स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

IRCTC ऐप पर क्यों दिखा Regret और Error?

13 सितंबर की सुबह 8 बजे जैसे ही 12 नवंबर (छठ पर्व के आसपास) के लिए बुकिंग विंडो खुली, लाखों लोग एक साथ IRCTC ऐप और वेबसाइट पर लॉग इन करने लगे. एक साथ ज्यादा ट्रैफिक आने से ऐप पर Error और High System Load के मैसेज आने लगे. जब तक सर्वर ठीक हुआ, तब तक नियमित ट्रेनों की बुकिंग बंद हो चुकी थी और वेटिंग 100 से 200 के पार पहुंच गई. बता दें क‍ि रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन पीरियड नियम के तहत यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले सुबह 8 बजे बुकिंग शुरू होती है.

विज्ञापन

दिवाली-छठ के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 16 सितंबर से 30 नवंबर के बीच नीचे दी गई स्पेशल ट्रेनें चलाएगा:

दिल्ली से सीतामढ़ी (साप्ताहिक):
दिल्ली से: हर गुरुवार (15 अक्टूबर से 19 नवंबर)
सीतामढ़ी से: हर शनिवार (17 अक्टूबर से 21 नवंबर)

विज्ञापन

ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर (साप्ताहिक):
ऋषिकेश से: हर रविवार (4 अक्टूबर से 29 नवंबर)
मुजफ्फरपुर से: हर सोमवार (5 अक्टूबर से 30 नवंबर)

चंडीगढ़ से पटना (साप्ताहिक):
चंडीगढ़ से: हर गुरुवार (1 अक्टूबर से 26 नवंबर)
पटना से: हर शुक्रवार (2 अक्टूबर से 27 नवंबर)

विज्ञापन

फिरोजपुर कैंट से पटना (साप्ताहिक):
फिरोजपुर कैंट से: हर मंगलवार (6 अक्टूबर से 24 नवंबर)
पटना से: हर बुधवार (7 अक्टूबर से 25 नवंबर)

आनंद विहार से जोगबनी (साप्ताहिक):
आनंद विहार से: हर शनिवार (10 अक्टूबर से 7 नवंबर)
जोगबनी से: हर रविवार (11 अक्टूबर से 8 नवंबर)

विज्ञापन

आनंद विहार से मुजफ्फरपुर (द्वि-साप्ताहिक):
आनंद विहार से: हर मंगलवार और शुक्रवार (13 अक्टूबर से 24 नवंबर)
मुजफ्फरपुर से: हर बुधवार और शनिवार (14 अक्टूबर से 25 नवंबर)

आनंद विहार से पाटलिपुत्र (रोजाना):
आनंद विहार से: रोजाना (1 अक्टूबर से 29 नवंबर)
पाटलिपुत्र से: रोजाना (2 अक्टूबर से 30 नवंबर)

विज्ञापन

आनंद विहार से लौकहा बाजार:
आनंद विहार से: 16 सितंबर से 29 नवंबर तक
लौकहा बाजार से: 17 सितंबर से 30 नवंबर तक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ