Bank Holidays This Week: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले देख लें शहरों की पूरी लिस्ट

September Bank Holidays Update: 14 से 20 सितंबर 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों में 4 दिन बैंक बंद रहेंगे. जानिए गणेश चतुर्थी और अन्य त्योहारों पर आपके शहर में कब रहेगी बैंकों की छुट्टी.

Bank Holidays This Week 14 to 20 September 2026

Bank Holidays: 14 से 20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें अपने शहर की पूरी लिस्ट

अगर आप इस हफ्ते (14 से 20 सितंबर) बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम, जैसे क‍ि चेक जमा करना, कैश निकालना या पासबुक अपडेट कराना आद‍ि जैसे काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. इस हफ्ते देश के अलग-अलग शहरों में बैंक कुल 4 दिन बंद रहने वाले हैं.

विज्ञापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, ये छुट्टियां हर राज्य और शहर के त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग हैं. हालांकि, एसबीआई (SBI), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई (ICICI) और पीएनबी (PNB) जैसे सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं, एटीएम (ATM) और यूपीआई (UPI) बिना किसी रुकावट के चालू रहेंगे. आइये जानते हैं कि इस हफ्ते आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे.

विज्ञापन

14 से 20 सितंबर: किस दिन कहां बंद रहेंगे बैंक?

14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी / हरतालिका तीज के मौके पर मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्‍वर, नागपुर, बेलापुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

15 सितंबर (मंगलवार): गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन / संवत्सरी / नुआखाई के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

18 सितंबर (शुक्रवार): यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे की वजह से शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.

विज्ञापन

20 सितंबर (रविवार): देशभर के सभी बैंकों की नियमित साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.

आगे सितंबर के बचे हुए दिनों में भी रहेंगी छुट्टियां
इस हफ्ते के बाद भी सितंबर के आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं:

विज्ञापन

21 सितंबर (सोमवार): गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि).

22 सितंबर (मंगलवार): रांची (करमा पूजा).

विज्ञापन

23 सितंबर (बुधवार): जम्मू और श्रीनगर (महाराजा हरि सिंह जी की जयंती).

25 सितंबर (शुक्रवार): गंगटोक (इंद्रजात्रा).

विज्ञापन

डिजिटल बैंकिंग रहेगी 24×7 चालू
बैंक ब्रांच भले ही बंद रहें, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपने रोजमर्रा के लेन-देन के लिए नीचे दी गई सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • गूगल पे, फोनपे, पेटीएम (UPI Payments)
  • इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप
  • एटीएम से कैश विड्रॉल और कैश डिपॉजिट मशीन (CDM)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ