UPI Payment New Rule: UPI और RuPay कार्ड से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी राहत! 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई भी चार्ज

Finance Ministry Gazette Notification: सरकार ने Payment and Settlement Systems Act के तहत अधिसूचना जारी कर RuPay डेबिट कार्ड और 2000 तक के UPI लेन-देन को पूरी तरह शुल्क मुक्त कर दिया है.

UPI Transaction Charges

UPI Charge Update: 2000 रुपये तक के UPI लेन-देन को लेकर वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

अगर आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए UPI से पेमेंट करते हैं या फिर ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीदारी के लिए RuPay डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो वित्त मंत्रालय की तरफ से आपके लिए बेहद काम की खबर आई है. सरकार ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर साफ कर दिया है कि 2000 रुपये तक के UPI लेन-देन पर किसी भी तरह का शुल्क (Charge) नहीं लगाया जाएगा.

विज्ञापन

इस संबंध में वित्त मंत्रालय (वित्तीय सेवाएं विभाग) ने 14 सितंबर 2026 को गजट नोटिफिकेशन जारी कर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है.

विज्ञापन

क्या कहता है सरकार का नया नोटिफिकेशन?

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना (Notification S.O. 5067(E)) के अनुसार, पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 (Payment and Settlement Systems Act, 2007) की धारा 10A के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार ने नीचे द‍िए गए इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट माध्यमों को निर्देशित किया है:

विज्ञापन
  1. RuPay पावर्ड डेबिट कार्ड (Debit Card powered by RuPay)
  2. 2000 रुपये तक के UPI लेन-देन (Unified Payments Interface – UPI transactions upto Rs. 2,000)

कोई भी बैंक या ऐप नहीं वसूल पाएगा शुल्क
अधिसूचना के बिंदु 2 में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी बैंक या सिस्टम प्रदाता (System Provider/Payment Apps) इन तय इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भुगतान करने वाले या भुगतान प्राप्त करने (MDR/सर्चार्ज आदि) वाले व्यक्ति पर प्रत्यक्ष (Directly) या अप्रत्यक्ष (Indirectly) रूप से कोई भी शुल्क नहीं लगाएगा.

विज्ञापन

आम लोगों और दुकानदारों को क्या होगा फायदा?
ग्राहकों को छोटे-मोटे UPI लेन-देन या ऑनलाइन खरीदारी पर किसी अतिरिक्त शुल्क की चिंता नहीं रहेगी. व्यापारी या दुकानदार ग्राहकों से UPI या RuPay कार्ड के जरिए 2000 रुपये तक का पेमेंट बिना किसी अतिरिक्त मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के स्वीकार कर सकेंगे. इस फैसले से देश में कैशलेस इकोनॉमी और डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को और अधिक मजबूती मिलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ