7 seater SUV cheaper than Innova details in hindi: टोयोटा ने अपनी धाकड़ एसयूवी कार Innova के बेस मॉडल GX पर 10000 रुपये और अन्य सभी मॉडलों पर करीब 42000 रुपये तक का इजाफा किया है। अब बढ़ी हुई कीमतों के साथ इनोवा का बेस मॉडल 19.77 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं कि बाजार में इनोवा से सस्ती कौन-कौन सी 7 सीटर एसयूवी गाड़ियां मौजूद हैं। Toyota Innova हाईब्रिड पेट्रोल कार है। इसमें मैक्सिमम 23.24 kmpl की माइलेज मिलती है। इस बिग साइज कार में 1987 cc का इंजन दिया गया है।
Mahindra Scorpio N
कार का बेस मॉडल 13.26 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। इसमें छह और सात दोनों सीट ऑप्शन मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस SUV कार में 2184 cc का जबरदस्त इंजन दिया गया है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। Mahindra Scorpio N में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। इसमें पावर OVRMs के साथ पुश स्टार्ट और स्टॉप बटन मिलता है। कार में 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील हैं। इसमें पांच वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं।
वीडियो पर क्लिक कर देखें 7 seater SUV Cars
Maruti Ertiga
यह बाजार में मौजूद हाई माइलेज 7 सीटर कार है। यह फैमिली कार है, जिसे Global NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है। Maruti Ertiga का बेस मॉडल 8.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार के अलग-अलग मॉडल में 20.3 से लेकर 26.11 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है। इस एसयूवी कार का सीएनजी वर्जन 87bhp की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है। कार में क्रोम ग्रिल और अलॉय व्हील मिलता है।
7 seater SUVs cheaper than Innova
कार बेस मॉडल (एक्स शोरूम)
- Tata Safari 16.19 लाख
- Mahindra XUV700 14.03 लाख
- Mahindra Scorpio (Classic) 13.25 लाख
- Mahindra Bolero 9.80 लाख
- MG Hector Plus 17.80 लाख
- Citroen C3 Aircross 9.99 लाख
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines