SUV चाहिए, बजट भी है कम, Maruti की इस कार को चेकआउट कीजिए जनाब

Maruti Ertiga: नवंबर 2023 में इस एसयूवी कार की कुल 12857 यूनिट्स की सेल हुई है। यह 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन के साथ आती है।

Maruti Ertiga

Maruti Ertiga

Maruti Ertiga: इन दिनों लोगों को एसयूवी कार काफी पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि प्रत्येक कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में किफायती दाम के साथ अपनी कार को ऑफर कर रहा है। इसी कड़ी में मारुति सुजुकी की एक बिग साइज कार है Ertiga. इस कार की लंबाई 4395 mm चौड़ाई 1735 mm और हाइट 1690 की है। इस कार में 209 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे रियर की सीट को हटाकर बड़ा किया जा सकता है। आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर 2023 में Maruti Ertiga की कुल 12857 यूनिट्स की सेल हुई।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Ertiga

विज्ञापन

6 मोनोटोन कलर ऑप्शन

खास बात यह है कि Maruti Ertiga पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन ऑप्शन में मिलती है। मारुति की इस एसयूवी कार का पेट्रोल वर्जन 20.51kmpl की माइलेज और सीएनजी वर्जन 26.11km/kg की माइलेज देता है। कार का बेस मॉडल 8.64 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर मिल रहा है। इस कार में 1462 cc का जानदार इंजन मिलता है। कार के फ्रंट में न्यू जनरेशन स्टाइलिश ग्रिल के साथ बड़ी हेडलाइट मिलती है। कार में अलॉय व्हील का भी ऑप्शन है। यह कार क्रूज कंटोल और 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन के साथ आती है।

कार में 5 स्पीड और 6 स्पीड दो गियरबॉक्स

Maruti Ertiga में चार ट्रिम आते हैं। यह एसयूवी कार सड़क पर 103 PS की पावर और 137 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कार में दोनों मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस कार में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर है, जो कार को ऊंचाई पर फिसलने और पीछे खिसकने से बचाता है। कंपनी अपनी इस कार में 5 स्पीड और 6 स्पीड दो गियरबॉक्स ऑफर करती है। सीएनजी इंजन पर यह कार 88 PS की पावर और 121.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। Maruti Ertiga का टॉप मॉडल 13.08 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इसमें ऑटो एसी, अलॉय व्हील ट्यूबलेस टायर और टचस्क्रीनजैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ