त्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी, इतने बढ़े दाम, देखें नई प्राइज लिस्ट
अगर इस त्योहारी सीजन में Royal Enfield Classic 350 खरीदने का प्लान है, तो अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने बाइक के सभी 9 कलर वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी है. जानें अब किस वेरिएंट की कीमत कितनी हो गई.
Royal Enfield अपनी पॉपुलर बाइक रेंज Classic 350 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. (Image Credit-royalenfield)
अगर आप इस त्योहारी सीजन में Royal Enfield की बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बजट थोड़ा बढ़ाना पड़ सकता है. त्योहारों के शुरू के शुरू होने से पहले कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक Classic 350 की कीमत बढ़ा दी है. बाइक के सभी 9 कलर वेरिएंट की नई कीमतें अपडेट कर दी गई हैं. वेरिएंट के हिसाब से अब Classic 350 के लिए 1,000 से 2,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. कीमत बढ़ने के बाद बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये हो गई है.
विज्ञापन
Classic 350 की कीमत में कितनी बढ़ी?
Royal Enfield Classic 350 के एंट्री-लेवल रेडिच रेड वेरिएंट की कीमत अब 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. वहीं, मद्रास रेड कलर की कीमत 1.96 लाख रुपये और मेडैलियन ब्रांन्ज की कीमत 2.01 लाख रुपये हो गई है. कमांडो सैंड और गोरखा ग्रीन कलर वेरिएंट अब 2.12 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे.
विज्ञापन
इन वेरिएंट की कीमत भी बढ़ी
गन ग्रे और स्टील्थ ब्लैक कलर वेरिएंट की नई कीमत 2.21 लाख रुपये हो गई है. वहीं टॉप-स्पेक Emerald और हाल ही में पेश किए गए Signature White कलर की कीमत अब 2.26 लाख रुपये है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
अगस्त में आया था Gorkha Edition
कंपनी ने अगस्त में Classic 350 का Gorkha Edition भी लॉन्च किया था. उस समय इसकी शुरुआती कीमत 2.11 लाख रुपये रखी गई थी. अब कीमत बढ़ने के बाद यह वेरिएंट 2.12 लाख रुपये में मिलेगा. यानी इसकी कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है.
विज्ञापन
Signature White की कीमत भी बढ़ी
हाल ही में पेश किए गए सिग्नेचर व्हाइट कलर वेरिएंट की कीमत 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है. अब इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.26 लाख रुपये हो गई है. खास बात यह है कि इसकी कीमत अब Emerald वेरिएंट के बराबर हो गई है.
Royal Enfield Classic 350 की नई कीमतें
कलर वेरिएंट
नई कीमत (एक्स-शोरूम)
Reditch Red
1.89 लाख रुपये
Madras Red
1.96 लाख रुपये
Medallion Bronze
2.01 लाख रुपये
Commando Sand
2.12 लाख रुपये
Gorkha Green
2.12 लाख रुपये
Gun Grey
2.21 लाख रुपये
Stealth Black
2.21 लाख रुपये
Emerald
2.26 लाख रुपये
Signature White
2.26 लाख रुपये
कीमत बढ़ी, लेकिन बाइक में बदलाव नहीं
Royal Enfield के कीमत बढ़ाने के अलावा Classic 350 में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. बाइक में पहले की तरह 349सीसी का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.