Toyota Fortuner Leader Edition: लॉन्च नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत

Toyota Fortuner 2026 Leader Edition लॉन्च हो गई है. इसकी बुकिंग 12 अक्टूबर से शुरू होगी. हालांकि, इसमें 4×4 का विकल्प नहीं मिलेगा. जानिए कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी डिटेल.

Toyota Fortuner Leader Edition

Toyota ने Fortuner का नया Leader Edition लॉन्च कर दिया है. (image Credit-ToyotaBharat)

टोयोटा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर का नया 2026 लीडर एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नए एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. कैबिन में एंबिएंट लाइटिंग जोड़ी गई है, जबकि गाड़ी का बाहरी लुक पहले जैसा ही रखा गया है. नई Toyota Fortuner Leader Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये है. कंपनी इसकी बुकिंग 12 अक्टूबर से शुरू करेगी. 

विज्ञापन

कितनी है नई Toyota Fortuner Leader Edition की कीमत?

टोयोटा फॉर्च्यूनर 2026 लीडर एडिशन के 4×2 मैन्युअल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 4×2 ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 38.72 लाख रुपये खर्च करने होंगे. ये दोनों एक्स-शोरूम कीमतें हैं. ऑन-रोड कीमत में शहर के हिसाब से रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज जुड़ सकते हैं.

विज्ञापन

एक्सटीरियर में मिलेंगे ये बदलाव

नई फॉर्च्यूनर का लुक पुराने मॉडल जैसा ही है, लेकिन इसमें ब्लैक थीम वाले कुछ डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं. SUV में सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, ब्लैक रियर डोर गार्निश, ग्लासी ब्लैक अलॉय व्हील्स और मैचिंग हब कैप्स मिलते हैं. इसके अलावा ब्लैक रूफ ट्रीटमेंट और ब्लैक फिनिश वाला एंटीना भी दिया गया है. बॉडी साइड मोल्डिंग और हुड एम्बलेम इसके एक्सटीरियर को पूरा करते हैं.

डिजाइन में क्या नया और क्या पुराना?

इन नए लीडर एडिशन में ग्रिल पैटर्न, हेडलाइट्स, फ्रंट बंपर एक्सटेंशन, सिल्वर एक्सेंट, बोनट लेटरिंग और अलॉय व्हील्स के डिजाइन में पुराने वर्जन के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. यह एसयूवी तीन कलर ऑप्शन- सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और एटिट्यूड ब्लैक में उपलब्ध होगी.

विज्ञापन

कैबिन में जोड़ी गई एंबिएंट लाइटिंग

इसके इंटीरियर में डुएल टोन ब्लैक और मरून कलर की सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है. दरवाजों पर भी इसी कलर थीम का इस्तेमाल किया गाय है. नए एडिशन में एंबिएंट लाइटिंग जोड़ी गई है, जो कैबिन को अलग लुक देती है. इससे अलावा कार में ऑटो फोल्डिंग ORVM यानी बाहर के रियर व्यू मिरर और TPMS जैसे फीचर्स मिलते हैं. TPMS की मदद से टायर में हवा के दबाव पर नजर रखी जा सकती है.

सिर्फ 4×2 वेरिएंट में मिलेगी Leader Edition

टोयोटा फॉर्च्यूनर के स्टैंडर्ड मॉडल में 4×2 के साथ 4×4 का विकल्प भी मिलता है. हालांकि, नया लीडर एडिशन सिर्फ 4×2 मैन्युअल और 4×2 ऑटोमैटिक वेरिएंट में पेश किया गया है. यानी इस एडिशन में 4×4 ड्राइवट्रेन का विकल्प नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

इसमें 2.8 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 204 hp की पावर और 500 Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. मैन्युअल वेरिएंट में इंजन 420 Nm का टॉर्क देता है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट में टॉर्क आउटपुट 500 Nm है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ