Tata Tiago EV: Tata Motors अपनी Tata Tiago EV से जल्द ही पर्दा उठाने वाला है। Tata Tiago EV आने के बाद Tata की Tiago अलग-अलग तीन फ्यूल ऑप्शन में उपलब्ध होने वाली भारत की पहली हैचबैक कार बन जाएगी। यही वजह है कि लोग लंबे समय से टाटा के इस मॉडल के EV वर्जन का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में कंपनी ने 28 सितंबर को इसे लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह मॉडल पहले से पेट्रोल व सीएनजी में मौजूद है। अब ईवी के लॉन्च होने के बाद हैचबैक कार के EV वर्जन में इसकी अलग ही धाक होगी।
अभी पढ़ें – केरल पुलिस ने काटा इलेक्ट्रिक स्कूटर का ‘प्रदूषण’ चालान, Anand Mahindra ने ट्विटर पर ली चुटकी
306 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज
Nexon EV, Nexon EV Max और Tigor EV के बाद Tiago EV Tata Motors की चौथी इलेक्ट्रिक कार होगी। टाटा मोटर्स टियागो ईवी पर काफी समय से काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि टाटा अपनी इस कार में अन्य ईवी कार के मुकाबले थोड़ी छोटी बैटरी दे सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके फीचर्स और क्षमताओं के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक इसमें 26kWh क्षमता वाली बैटरी का प्रयोग किया जा रहा है। जो 306 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है।
10 लाख के आसपास
कार एक्सपर्ट के मुताबिक लॉन्च से पहले इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। अगर कंपनी इस कीमत पर इस कार को लॉन्च करती है तो यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। फिलहाल Tata Motors की Tigor EV सबसे सस्ती कार है। जिसकी कीमत 12.49 लाख रुपये से 13.64 लाख रुपये के बीच है।
यह भी जानें
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग दिन-ब-दिन बढ़ने पर Tata Motors भारत में इस समय कई इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी इसकी घोषणा पहले ही कर चुकी है। इसलिए कंपनी भविष्य में टाटा अल्ट्रोज ईवी (Tata Altroz EV), टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) और सिएरा आधारित इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक कार 2023 में लॉन्च हो सकती है। वहीं, Tata Punch EV भी टेस्टिंग फेज में है। कंपनी इस कार को भी 2023 में लॉन्च करने की भी योजना बना रही है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
6 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
10 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
11 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines