नई दिल्ली: बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप प्रावेग ने अपने आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी व्हीकल का नाम पता नहीं चला है, लेकिन नवंबर 2022 में इसका लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ इसमें 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। एसयूवी होने के बावजूद यह 4.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी।
अभी पढ़ें – Manchester United के स्टार फुटबॉलर को पुलिस ने किया अरेस्ट, बलात्कार और धमकी देने का आरोप
शानदार डिजाइन
डिजाइन के मामले में इलेक्ट्रिक एसयूवी में शार्प फ्रंट के साथ क्लासिक रियर ग्लास मिलेगा। फ्रंट व्हील पर भी आकर्षक डिजाइन दिया गया है। पीछे की पूरी चौड़ाई में पतला लाइटबार है। यह उम्मीद की जा सकती है कि फ्रंट में भी हेडलैम्प्स के समान डिजाइन होगा। लेफ्ट रियर फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी। दरवाजे के हैंडल काफी दिलचस्प लगते हैं। साथ ही 5-स्पोक अलॉय व्हील भी शामिल हैं।
30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज
प्रावेग जिन स्पेक्सिफिकेशन का खुलासा किया है उनमें से 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड, एसयूवी में फास्ट चार्जिंग शामिल है। फार्स्ट चार्जिंग से केवल 30 मिनट में ही यह व्हीकल 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। दावा की गई ड्राइविंग रेंज 504 किमी है। निर्माता के अनुसार, बैटरी पैक 10 लाख किलोमीटर तक चल सकता है। सुरक्षा के लिहाज से इलेक्ट्रिक एसयूवी को 5-स्टार रेटिंग दी जाएगी। सस्पेंशन भी अच्छा होने की उम्मीद है उम्मीद है क्योंकि कंपनी “सिल्क स्मूथ सस्पेंशन” का दावा कर रही है।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: बटलर ने ठोका पावरफुल छक्का, तोड़ डाली बीयर केन, देखें वीडियो
ये होंगे फीचर
सुविधाओं के मामले में प्रावेग का कहना है कि ऑन-बोर्ड वाईफाई, लैपटॉप के लिए 15 इंच का डेस्क, लिमोसिन पार्टीशन, चार्जिंग के लिए 220V सॉकेट, पीएम 2.5 एयर फिल्टर के साथ एक एयर क्वालिटी इंडेक्स, वैनिटी मिरर के साथ एक प्रीमियम साउंड सिस्टम होगा। यूएसबी सॉकेट और वायरलेस चार्जिंग के साथ ही स्क्रीन मिररलिंक को सपोर्ट करेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
5 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
7 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines