Fortuner की बढ़ी धड़कनें, सड़कों पर दिखाई दी MG की नई SUV

MG Gloster facelift में नया बंपर और टेललाइट मिलेगी। इसमें नए स्टाइल के रूफ स्पॉइलर दिए गए हैं। इसमें इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप है।

MG Gloster facelift spied while testing launched in 2024 know details

MG Gloster facelift

विज्ञापन

MG Gloster facelift : Toyota Fortuner इंडियन एसयूवी कार बाजार में अपना अलग ही क्रेज रखती है। सड़कों पर इसे MG Gloster से टक्कर मिलती है। अब एमजी ने अपनी धाकड़ कार Gloster का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाली है। हाल ही में इसका कैमॉफ्लाज इंडिया में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद कार लवर्स की धड़कनें बढ़ गई हैं। Toyota Fortuner के अलावा MG Gloster बाजार में मौजूद Jeep Meridian और Skoda Kodiaq से भी मुकाबला करती है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Toyota Fortuner और MG Gloster का कंपैरिजन 

विज्ञापन

Gloster को साल 2020 में पेश किया गया था

फिलहाल बाजार में मौजूद MG Gloster शुरुआती कीमत 38.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। अभी कंपनी ने Gloster के नए वर्जन की कीमत और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यह नई कार साल 2024 के मध्य में पेश होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार नए लुक्स में होगी, इसकी ग्रिल और लाइट पहले से अधिक मस्कुलर और शॉर्प एज दी जाएंगी। बता दें कंपनी ने सबसे पहले Gloster को साल 2020 में पेश किया था। तीन साल बाद इसका नया वर्जन आ रहा है। कार लवर्स लंबे समय से इसका इंतजार भी कर रहे थे।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें MG Gloster

विज्ञापन

 

नई SUV में यह मिलेगा नया

विज्ञापन

MG Gloster facelift में नया बंपर और टेललाइट मिलेंगे। इसमें नए स्टाइल के रूफ स्पॉइलर दिए गए हैं। इसमें इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप, साइड स्टेप्स, डायमंड-कट अलॉय व्हील और वॉशर के साथ रियर वाइपर मिलेगा। नई एसयूवी में डुअल एग्जॉस्ट टिप,  डोर-माउंटेड ओआरवीएम जैसे कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। यह कार सभी एडवांस फीचर्स के साथ आएगी। इसमें सभी एलईडी लाइट मिलेंगे। कार में अलॉय व्हील के साथ एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ADAS और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ