अब पेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म! ₹15 लाख से भी कम में घर लाएं ये 4 धाकड़, सिंगल चार्ज में चलेंगी मीलों दूर

Best EV Cars Under 15 Lakhs: ईंधन की बढ़ती कीमतों के डर के बीच इलेक्ट्रिक कारें अब लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं. कम रनिंग कॉस्ट, शानदार रेंज और मॉडर्न फीचर्स के साथ ₹15 लाख से कम में कई दमदार EV ऑप्शन मौजूद हैं, जो रोजाना की कम्यूट और फैमिली ड्राइव दोनों के लिए शानदार साबित हो सकते हैं.

Best electric cars in India under 15 lakhs

15 लाख में EV कार कौन सी हैं? (Image:AI )

Best EV Cars With High Range: ईरान-अमेरिका तनाव के कारण दुनियाभर में तेल की दामों में इजाफा देखने को मिला है, माना जा रहा है कि भारत में भी जल्द पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी छलांग देखी जा सकती है. ऐसे में जो लोग कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए इलेक्ट्रिक वाहन (EV) एक स्मार्ट और फ्यूचर-ओरिएंटेड विकल्प बनकर उभर रहा है. इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल से न सिर्फ पेट्रोल-डीजल के दाम की मार से राहत मिलेगी, बल्कि महीने की बचत भी काफी हद तक बढ़ेगी, खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना 30-60 किमी की ऑफिस कम्यूट करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख के अंदर बेस्ट ऑप्शन

₹15 लाख के अंदर कई अच्छे ऑप्शन्स आज मार्केट में उपलब्ध हैं जो प्रैक्टिकल रेंज, आरामदायक ड्राइव, मॉडर्न फीचर्स और विश्वसनीय ब्रांड सपोर्ट देते हैं. Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ तो ये और ज्यादा किफायती हो जाते हैं. आइए इस स्टोरी में जानते हैं सस्ती और अच्छी 4 बेस्ट ईवी वाहनों के बारे में, जो आपकी जरूरत के हिसाब से परफेक्ट हो सकती हैं.

MG Comet EV

MG की Comet EV कम बजट में शानदार Electric Car मानी जाती है. इसमें 17.3 kWh बैटरी के साथ करीब 230 km की रेंज मिलती है. कॉम्पैक्ट डिजाइन, आसान पार्किंग और कम रनिंग कॉस्ट इसे शहर की डेली कम्यूट के लिए परफेक्ट बनाते हैं. इसमें टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं. यह कार ₹6.3-10 लाख के बीच में मिलती है.

विज्ञापन

Citroen eC3

Citroen eC3 अपने यूनिक डिजाइन और आरामदायक राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है. इसमें 29.2 kWh बैटरी दी गई है, जो लगभग 320 km की रेंज देती है. मिनिमलिस्ट डिजाइन, अच्छा स्पेस और लो रनिंग कॉस्ट इसे खास बनाते हैं. Citroen eC3 मिलने वाली फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे 30-80% चार्ज जल्दी हो जाता है. इसकी कीमत की बात करें, तो यह कार ₹11.5-13.4 लाख के अंदर आ जाती है.

Tata Punch EV

Tata Punch EV शानदार SUV स्टाइल और दमदार रेंज के साथ आती हैच. इसमें 30-40 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 260-375+ km तक की रेंज देने में सक्षम है. हाई ग्राउंड क्लियरेंस, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और प्रीमियम फीचर्स इसे फैमिली और हाईवे ड्राइविंग के लिए शानदार विकल्प बनाते हैं. कीमत की बात करें, तो यह ₹9.69-12.59 लाख के बीच आराम से मिल जाती है.

विज्ञापन

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो पहली Electric Car खरीदना चाहते हैं. ₹7.99-11.14 लाख के बीच में मिलने वाली यह 223-293 km तक की रेंज देती है और रियल-वर्ल्ड में भी अच्छी परफॉर्मेंस देती है. कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं. स्मूद ड्राइव, कम शोर और Tata का सर्विस नेटवर्क बड़ा प्लस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ