Oben rorr evo.jpg (1)

180 km रेंज देने वाली नई Oben Rorr EVO को लेकर क्या है कंपनी की प्लानिंग, देखें मधुमिता अग्रवाल के साथ खास बातचीत

Oben Electric की बाइक के भारतीय मार्केट में आने के बाद News24 की टीम ने Oben Electric की CEO और फाउंडर मधुमिता अग्रवाल से इसे बारे में बात की. नीचें वीडियो में देखिए CEO का पूरी इंटरव्यू.

Oben Electric ने भारतीय बाजार में नई Oben Rorr EVO लॉन्च कर दी है जिसकी शरुआती कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. हालांकि, यह कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए रखी गई है उसके बात इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये हो जाएगी. Rorr Evo में 9 किलोवॉट की मोटर लगाई गई है जो दावा करती है कि यह 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें 3.4 kWH का LFP बैटरी पैक लगाया गया है जो कि सिंगल चार्ज पर 180 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 3 सेकंड्स का वक्त लगता है. ऐसे में News24 की टीम ने Oben Electric की CEO और फाउंडर मधुमिता अग्रवाल से इसे बारे में बात की.

विज्ञापन

बातचीत की खास पॉइट्स-

  • ब्रांड का नाम- ‘Rorr’ का मतलब है जोरदार परफॉर्मेंस. कंपनी हमेशा अच्छी रिसर्च करके नए और बेहतर प्रोडक्ट बनाती है.
  • किसके लिए है यह बाइक- यह बाइक उन लोगों के लिए है जो रोज़ाना बाइक चलाते हैं और एक अच्छी दिखने वाली, दमदार इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं.
  • मैन्युफैक्चरिंग- मधुमिता बताती हैं कि गाड़ियां बनाना बहुत मुश्किल काम है. इसीलिए वे खुद अपने पार्ट्स बनाती हैं ताकि क्वालिटी अच्छी रहे.

Oben Rorr EVO की खूबियां-

  • डिजाइन- बाइक का लुक बहुत स्टाइलिश है. इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप और टैंक पर LED लाइट्स हैं.
  • स्पीड और रेंज- यह बाइक 110 km/h की स्पीड से चलती है और एक बार चार्ज करने पर 180 km तक जाती है.
  • आरामदायक सीट- इस सेगमेंट में सबसे लंबी सीट है, जिससे लंबे सफर में भी आराम मिलता है.
  • स्टोरेज- बाइक में 10 लीटर की जगह है जहाँ बैटरी और अपना सामान रख सकते हैं.
  • मजबूत बिल्ड- बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छी है, यानी यह भारत की खराब सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ