---विज्ञापन---

₹10 लाख में कौन सी CNG कार है सबसे बेस्ट? Tata, Maruti या Hyundai; देखें टॉप 5 दमदार ऑप्शन

Best CNG cars under 10 lakh: क्या आप भी एक बेहतरीन कार खरीदना चाहते हैं, जिसकी कीमत ₹10 लाख से कम हो, जो ज्यादा माइलेज दे और फीचर्स से भरपूर हो, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि कौन सी चुनें? तो आइए, हम आपको 5 सबसे बेहतरीन CNG कारों से मिलवाते हैं.

---विज्ञापन---

10 Lakh me Sabse Achhi CNG Car: आज के दौर में हर परिवार का सपना होता है कि उनके पास एक अपनी कार हो, जिससे सफर आरामदायक और यादगार बन सके. लेकिन जब बात बजट और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की आती है, तो मन में डर और उलझन पैदा हो जाती है कि कार लेना सही फैसला होगा या नहीं. बाजार में इतने सारे ब्रांड्स और मॉडल्स मौजूद हैं कि एक आम आदमी के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी कार उनके परिवार की जरूरतों और जेब, दोनों पर खरी उतरेगी. अक्सर लोग माइलेज और फीचर्स के बीच संतुलन नहीं बना पाते और ऐसी कार खरीद लेते हैं, जो उन्हें बाद में परेशान कर देती है. याद रखें हर इंसान के जरूरत के हिसाब से अलग-असग कार होती है, ऐसे में अगर आप भी इसी कशमकश में हैं कि ₹10 लाख के अंदर कौन सी CNG कार आपके लिए ‘परफेक्ट’ रहेगी, आइए जानते हैं इस स्टोरी में टॉप 5 कारें.

यह भी पढ़ें: 500KM चलाने में EV कितनी बिजली खाती है? जानकर पेट्रोल-डीजल वालों के उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

Tata Punch Pure+

टाटा पंच उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो भीड़भाड़ वाले शहरों में आसानी से ड्राइव करना चाहते हैं. यह इस सेगमेंट की इकलौती कार है जो AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स के साथ आती है, जिससे भारी ट्रैफिक में बार-बार क्लच दबाने की थकान नहीं होती.

  • प्रमुख फीचर्स: 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स.
  • परफॉर्मेंस और माइलेज: 1.2-लीटर इंजन (ट्विन-सिलेंडर) के साथ 26.99 km/kg का शानदार माइलेज.
  • कीमत: लगभग ₹9.74 लाख (ऑन-रोड, मुंबई).

Tata Nexon Smart

टाटा नेक्सन अपनी मजबूती के लिए मशहूर है और यह अपने सेगमेंट की सबसे किफायती CNG कारों में से एक है. अगर आपको पंच या एक्सटर का केबिन छोटा लगता है, तो नेक्सन स्मार्ट आपके लिए बेस्ट है. यह देश की इकलौती टर्बो-CNG कार है, जो चढ़ाई और ओवरटेकिंग के दौरान आपको अतिरिक्त पावर देती है.

---विज्ञापन---
  • प्रमुख फीचर्स: सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 3 ड्राइव मोड्स (इको, सिटी, स्पोर्ट्स) और LED हेडलैंप्स.
  • परफॉर्मेंस और माइलेज: 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 24 km/kg का माइलेज.
  • कीमत: लगभग ₹9.41 लाख (ऑन-रोड, मुंबई).

Hyundai Exter HX4

अगर आप ऐसी कार चाहते हैं जो दिखने में मॉडर्न हो और जिसके फीचर्स आपको हर काफी शानदार हो, तो हुंडई एक्सटर एक अच्छा चुनाव हो सकता है. इसका केबिन काफी खुला-खुला महसूस होता है और इसमें डैशकैम जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो सुरक्षा और व्लॉगिंग, दोनों के काम आते हैं.

  • प्रमुख फीचर्स: 8-इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटर (TPMS), 6 एयरबैग्स, डैशकैम और बेहतरीन LED DRLs.
  • परफॉर्मेंस और माइलेज: 1.2-लीटर इंजन के साथ 27.1 km/kg का बेहतरीन माइलेज.
  • कीमत: लगभग ₹9.48 लाख (ऑन-रोड, मुंबई).

Nissan Gravite N-Connecta:

अगर आपका परिवार बड़ा है और आप कम बजट में 7-सीटर गाड़ी ढूंढ रहे हैं, तो निसान ग्रेवाइट (Gravite) एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे सामान रखने की जगह (बूट स्पेस) भी मिल जाती है. बड़े परिवारों के लिए यह एक पैसा वसूल डील साबित हो सकती है.

---विज्ञापन---
  • प्रमुख फीचर्स: 8-इंच टचस्क्रीन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और सेंटर कंसोल, रियर पार्किंग कैमरा, TPMS और 6 एयरबैग्स.
  • प्रमुख फीचर्स: 8-इंच टचस्क्रीन, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और सेंटर कंसोल, रियर पार्किंग कैमरा, TPMS और 6 एयरबैग्स.
  • परफॉर्मेंस और माइलेज: 1.0-लीटर इंजन के साथ लगभग 18-20 km/kg का माइलेज (अनुमानित).
  • कीमत: लगभग ₹9.85 लाख (ऑन-रोड, मुंबई).

Maruti Dzire Vxi

मारुति डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, और इसका CNG अवतार उन लोगों के लिए वरदान है जो माइलेज को सबसे ऊपर रखते हैं. इसका नया इंजन न सिर्फ स्मूथ है, बल्कि यह हर महीने आपके फ्यूल बिल में भारी बचत करने की ताकत रखता है.

  • प्रमुख फीचर्स: 7-इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, रियर एसी वेंट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM, रियर डिफॉगर और 6 एयरबैग्स.
  • परफॉर्मेंस और माइलेज: 1.2-लीटर इंजन और रिकॉर्ड तोड़ 33.73 km/kg का माइलेज.
  • कीमत: लगभग ₹9.12 लाख (ऑन-रोड, मुंबई).

यह भी पढ़ें: Tyre Changing Rule: एक गलती पड़ ना जाए भारी, जानें कब बदलना चाहिए गाड़ी का टायर?

---विज्ञापन---

First published on: May 07, 2026 07:24 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola