TVS iQube S स्कूटर अपडेट के साथ भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगा 175km की रेंज, जानें कीमत

TVS Motor ने नया TVS iQube S 4.7 kWh लॉन्च कर दिया है, जो बड़ी बैटरी और 175KM की दमदार रेंज के साथ आता है. पुराने मॉडल को रिप्लेस करते हुए यह स्कूटर अब ज्यादा पावर, नई टेक्नोलॉजी और नए कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतरा है.

TVS iQube S

175KM रेंज वाला TVS iQube S लॉन्च! अब एक चार्ज में लंबा सफर.

TVS iQube S 4.7 kWh Launched: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है. TVS Motor Company ने अपने पॉपुलर iQube पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए नया TVS iQube S 4.7 kWh वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और नए कलर ऑप्शन के साथ यह स्कूटर अब पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और आकर्षक बन गया है.

विज्ञापन

कीमत और नया अपडेट

कंपनी ने इस नए वेरिएंट को 1,37,142 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. खास बात यह है कि यह मॉडल पुराने 3.5 kWh बैटरी वेरिएंट को रिप्लेस करता है. यानी अब ग्राहकों को ज्यादा बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला ऑप्शन मिलेगा.

विज्ञापन
Photo-TVS

बैटरी और पावर

इस स्कूटर में 4.7 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो 5.9 hp की पावर और 33 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि पोर्टेबल चार्जर से इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है, जो डेली यूज के हिसाब से काफी सुविधाजनक है.

Photo-TVS

रेंज और स्पीड

रेंज के मामले में भी यह स्कूटर मजबूत साबित होता है. कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 175 किलोमीटर (IDC) तक चल सकता है. इसकी टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है और यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ लेता है, जो शहर में तेज मूवमेंट के लिए अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस वेरिएंट में वही कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं जो इसके हाई ट्रिम्स में दिए जाते हैं. इसमें TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, राइड स्टैटिस्टिक्स और अलर्ट नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. साथ ही रिवर्स मोड, क्रैश अलर्ट, फॉल अलर्ट और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स IP67 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है.

विज्ञापन
Photo-TVS

हार्डवेयर और डिजाइन

स्कूटर का कर्ब वेट 128.8 किलोग्राम है, जबकि सीट की ऊंचाई 770 mm रखी गई है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 157 mm और व्हीलबेस 1301 mm है. इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 220 mm डिस्क और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है.

नए कलर ऑप्शन

कंपनी ने इस नए वेरिएंट के साथ दो नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिनमें Magnificence Purple Beige और Harlequin Blue Beige शामिल हैं. इसके अलावा Titanium Grey Matte पहले से ही उपलब्ध है, जिससे ग्राहकों को अब ज्यादा विकल्प मिलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ