भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बंपर डिमांड! अप्रैल में हुई रिकॉर्ड बिक्री, नंबर-1 पर रही ये कंपनी

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. अप्रैल 2026 में EV बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. Tata Motors ने इलेक्ट्रिक कारों में नंबर-1 पोजिशन हासिल की, जबकि TVS ने टू-व्हीलर सेगमेंट में बाजी मारी. आंकड़े बताते हैं कि अब लोग तेजी से पेट्रोल-डीजल छोड़ EV की तरफ बढ़ रहे हैं.

ev sales

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बंपर डिमांड! (AI Generated Image)

विज्ञापन

EV Sales In April 2026: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सरकार की EV पॉलिसी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक कारों और टू-व्हीलर्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. खास बात यह रही कि Tata Motors, Mahindra और TVS जैसी कंपनियों ने बिक्री के मामले में बड़ा प्रदर्शन किया है.

अप्रैल में EV बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (EV Passenger Vehicles) की बिक्री में 75.14 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी हुई. इस दौरान कुल 23,506 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 13,421 यूनिट था. इससे साफ है कि अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं.

Advertisment

इलेक्ट्रिक कारों में Tata Motors बनी नंबर-1

FADA के डेटा के अनुसार, अप्रैल महीने में Tata Motors Passenger Vehicles ने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की. कंपनी ने कुल 8,543 यूनिट्स बेचकर पहला स्थान हासिल किया. दूसरे नंबर पर Mahindra & Mahindra रही, जिसकी 5,413 यूनिट्स की बिक्री हुई. वहीं, तीसरे स्थान पर JSW MG Motor India रही, जिसने 5,006 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे.

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड भी बढ़ी

सिर्फ कारें ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी बड़ा उछाल देखने को मिला. अप्रैल 2026 में कुल 1,48,740 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 60.73 प्रतिशत ज्यादा है. अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 92,538 यूनिट था.

विज्ञापन

TVS ने मारी बाजी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS Motor Company सबसे आगे रही. कंपनी ने अप्रैल महीने में 37,683 यूनिट्स की बिक्री की. इसके बाद Bajaj Auto दूसरे स्थान पर रही, जिसने 32,898 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और बाइक बेचीं. वहीं, Ather Energy ने 27,034 यूनिट्स बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया.

तिपहिया और कमर्शियल EV में भी बढ़ोतरी

FADA के मुताबिक, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अप्रैल 2026 में कुल 64,549 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स बिके, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 62,489 यूनिट था. दूसरी ओर इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिला. इस साल अप्रैल में 2,245 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अप्रैल 2025 में सिर्फ 902 यूनिट्स बिके थे.

विज्ञापन

हर सेगमेंट में बढ़ रही EV की मांग

इन आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि अब इलेक्ट्रिक वाहन सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि लोगों की जरूरत बनते जा रहे हैं. चाहे कार हो, स्कूटर हो या कमर्शियल व्हीकल, हर कैटेगरी में EV की मांग लगातार बढ़ रही है. आने वाले समय में यह ग्रोथ और तेज होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ