Mahindra 5 Door Thar के फीचर्स देख उड़ जाएगी Maruti की नींद तो Gurkha की न‍िकल जाएगी हेकड़ी

Mahindra Thar 5 Door में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास बनाएगा। ये कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जाएगी।

Mahindra 5 Door Thar

Mahindra 5 Door Thar

विज्ञापन

Mahindra 5 Door Thar details in hindi: महिंद्रा की थार..ये इंडिया की ऐसी SUV कार है, जो नाम से बिकती है। छह से एक साल की वेटिंग होने के बावजूद इसे लेने वालों की शोरूम पर लाइनें लगी रहती हैं। अब कंपनी ने यंगिस्तान की नब्ज पकड़ते हुए इसका 5 Door वर्जन पेश किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी इस कार को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी।

Mahindra 5 Door Thar बाजार में इस सेगमेंट की Force Gurkha 5-door और Maruti Jimny से कम्पीट करेगी। पहली बार है जब थार में पांच डोर और पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और 360 डिग्री कैमरा जैसे हाइटेक सेफ्टी फीचर्स ऑफर किए जाएंगे। आइए आपको इस कार के नए फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Mahindra Thar में पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स

Mahindra Thar 5 Door में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो ये कार पैनोरमिक सनरूफ के साथ ऑफर की जाएगी। पहली बार है जब थार में ये बड़ा सनरूफ मिलेगा। इलेट्रिक सनरूफ के मुकाबले पैनोरमिक रूफ फ्रंट केबिन से रियर सीट तक जाती है। इसमें बाहर का बेहतरीन व्यू मिलता और ज्यादा रोशनी आती है। इसके अलावा कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। ये सेफ्टी फीचर पूरी तरह सेंसर पर काम करता है। दरअसल, ये सेंसर किसी वाहन, व्यक्ति या वस्तू के कार के ज्यादा पास आने पर अलर्ट जारी करते हैं। ये सिस्टम एक्सीडेंट का खतरा होने पर ऑडियो और वीडियो दोनों तरह से अलर्ट करता है।

 

 

विज्ञापन
Mahindra Thar 
Car Specifications
Engine 1497 to 2184 cc
Safety
4 Star (Global NCAP)
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 4 Seater

 

155 kmph की टॉप स्पीड और तीन इंजन ऑप्शन

अभी तक थार में 1497 और 2184 cc का इंजन पावर आता है। अनुमान है कि नई कार में 2 लीटर से ज्यादा पावर क्षमता का तीसरा इंजन पावरट्रेन ऑफर किया जा सकता है। इस कार में पेट्रोल, डीजल और टर्बों का ऑप्शन होगा। नई थार में सर्कुलर एलईडी हेडलाइट्स, C-शेप एलईडी डीआरएल और स्पोर्टी लुक अलॉय व्‍हील मिलेंगे। ये कार हाई स्पीड जनरेट करेगी, बताया जा रहा है कि ये सड़क पर 155 kmph की टॉप स्पीड देगी।

विज्ञापन

हाई क्लास इंटीरियर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

Mahindra Thar 5 Door में क्रूज कंट्रोल और छह कलर ऑप्शन ऑफर किए जा सकते हैं। ये कार वायरलेस चार्जर और डुअल फ्रंट एयरबैग के साथ मिलेगी। इस एसयूवी कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाएंगे। ऑफ रोडिंग के लिए ये कार हैवी सस्पेंशन पावर और ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में मिलेगी। इस न्यू जनरेशन कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इसके इंटीरियर को हाई क्लास बनाएगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी नई थार की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये कार शुरुआती कीमत 15 से 22 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

 

विज्ञापन
Mahindra Thar 
Monthly Sales
Month Sales No.
Jan 2024 6,059
Feb 2024 5,812
Mar 2024 6,049
Apr 2024 6,160
May 2024 5,750
Jun 2024 5,376

 

Mahindra Thar 5 Door में मिलेंगे ये फीचर्स भी

  • इस धाकड़ कार में 16 इंच के बड़े टायर साइज मिल सकते हैं।
  • ये हाई पावर कार 117hp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी।
  • इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेक्रिंग सिस्टम मिलेगा।
  • 5 डोर कार थ्री रो सीट में मिलेगी, बीच में कैप्टन सीट के साथ इसमें लास्ट सीट फोल्डेबल मिल सकती है।

 

विज्ञापन
Force Motors Gurkha 

Car Specifications

Price
Rs. 20.88 Lakh onwards
Engine 2596 cc
Fuel Type Diesel
Transmission Manual
Seating Capacity 4 & 7 Seater

 

Force Motors Gurkha शुरुआती कीमत 20.88 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। ये कार डीजल इंजन में आती है। ये धाकड़ कार सात सीट ऑप्शन में भी अवेलेबल है। कार में 2596 cc इंजन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ