Mahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब

Mahindra Thar OG खरीदने का सपना है, लेकिन बजट को लेकर कन्फ्यूज हैं? 10 लाख रुपये के कार लोन पर 3, 5 और 7 साल की EMI में बड़ा अंतर आता है. जानिए 8% ब्याज दर पर हर महीने कितनी EMI देनी होगी और पूरी अवधि में कितना ब्याज चुकाना पड़ेगा और इसे खरीदने के लिए कितनी सैलरी होना चाहिए?

Thar OG

Thar OG खरीदने के लिए सिर्फ उसकी ऑन रोड कीमत का हिसाब लगाना जरूरी है. (Image Credit-mahindra)

विज्ञापन

महिंद्रा ने हाल ही में अपनी पॉपुलर 3-डोर ऑफ रोड SUV Thar को अपडेट करके नई Thar OG पेश की है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए 18.99 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे. अगर आपर भी थार OG को अपने घर लाने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए कार लोन लेने वालें हैं, तो सिर्फ SUV की कीमत देखाना काफी नहीं है. आपको यह भी पता होना चाहिए कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी और पूरे लोन पर कितना ब्याज चुकाना पड़ेगा.

Thar OG की ऑन-रोड कीमत कितनी होगी?

Mahindra Thar OG के बेस वेरिएंट की बात करें तो नोएडा में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 11,84,247 रुपये पड़ती है. इसमें एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी खर्च शामिल होते हैं. अगर आप इस कार के लिए 1,84,247 रुपये की डाउनपेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 10 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा.

विज्ञापन

3 साल के लोन पर कितनी EMI बनेगी?

मान लीजिए आप 10 लाख रुपये का कार लोग 8% सालान ब्या दर पर लेते हैं अगर लोन की लिमिट 3 साल यानी 36 महीने रखी जाती है तो हर महीने करीब 31,3336 रुपये की EMI बनेगी. इस अवधि में कुल ब्याज करीब 1,28,096 रुपये होगा. यानी 10 लाख रुपये के लोन के बदले ब्याज समेत बैंक को कुल 11,28,096 रुपये चुकाने होंगे.

5 साल के लोन पर कितनी EMI देनी होगी?

अगर आप 10 लाख रुपये का यही लोन 5 साल के लिए लेते हैं, तो हर महीने की EMI कम हो जाएगी. इस स्थिति में आपकी मंथली EMI करीब 20,276 रुपये रहेगी. हालांकि, लोन की अवधि बढ़ने के साथ ब्याज भी बढ़ जाएगा. 5 साल में कुल ब्याज करीब 2,16,560 रुपये होगा और ब्याज समेत कुल भुगतान 12,16,560 रुपये करना पड़ेगा.

7 साल के लोन पर कितनी EMI बनेगी?

अगर आपका बजट हर महीने ज्यादा EMI देने की इजाजत नहीं देता है, तो 7 साल का लोन विकल्प हो सकता है. 10 लाख रुपये के लोन और 8% सालाना ब्याज दर पर EMI करीब 15,586 रुपये रह जाएगी. लेकिन यहां एक बात ध्यान रखने वाली है. लंबी लोन अवधि के कारण कुल ब्याज काफी बढ़ जाएगा. 7 साल में करीब 3,09,224 रुपये ब्याज देना होगा और कुल भुगतान 13,09,224 रुपये तक पहुंच जाएगा.

विज्ञापन

किस अवधि में कितना पैसा चुकाना होगा?

लोन अवधिलोन राशिब्याज दरमंथली EMIकुल ब्याजकुल भुगतान
3 साल10 लाख8% सालाना31,336 रुपये 1,28,096 रुपये 11,28,096 रुपये 
5 साल10 लाख8% सालाना20,276 रुपये 2,16,560 रुपये 12,16,560 रुपये 
7 साल10 लाख8% सालाना15,586 रुपये 3,09,224 रुपये 13,09,224 रुपये 

Thar OG खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए? 

अब सबसे बड़ा सवाल आता है कि थार OG खरीदने के लिए आपकी महीने की सैलरी कितनी होनी चाहिए. इसकी कोई फिक्स सैलरी लिमिट नहीं है, क्योंकि EMI के साथ किराया, घर खर्च, दूसरे लोन और सेविंग्स भी मैनेज करना पड़ता है. फिर आमतौर पर कार की EMI आपकी मंथली सैलरी में से करीब 20-25% तक रखना सही माना जाता है. ऐसे में हिसाब लगाएं तो.

  • 31,336 EMI- करीब 1.25-1.57 लाख/माह सैलरी
  • 20,276 EMI- करीब 81 हजार-1.01 लाख/माह सैलरी
  • 15,586 EMI- करीब 62 हजार-78 हजार/माह सैलरी

सिर्फ EMI देखकर लोन न लें

कार लोन लेते समय केवल यह देखना सही नहीं है कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी. लंबी अवधि में EMI भले ही कम हो जाए, लेकिन कुल ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ता है. वहीं छोटी अवधि चुनने पर EMI ज्यादा होगी, लेकिन ब्याज का बोझ कम रहेगा. इसलिए अपनी मासिक कमाई और बाकी खर्चों को ध्यान में रखकर ही लोन अवधि तय करनी चाहिए.

विज्ञापन

Thar OG खरीदते समय एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO, इंश्योरेंस, FASTag और दूसरे ऑन-रोड खर्च भी जुड़ते हैं. इन खर्चों के लिए अलग से बजट रखना जरूरी है. अगर आप ज्यादा डाउनपेमेंट कर सकते हैं, तो लोन की रकम कम हो जाएगी और इसके साथ भविष्य में चुकाया जाने वाला ब्याज भी कम किया जा सकता है.

लोन लेने से पहले ये चार्ज जरूर देखें

बैंक से कार लोन लेने से पहले सिर्फ ब्याज दर पर ध्यान न दें. प्री-पेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज जैसी शर्तों को भी अच्छी तरह समझ लें. अलग-अलग बैंक और लोन स्कीम में इनकी शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए लोन फाइनल करने से पहले EMI, ब्याज और सभी अतिरिक्त चार्ज को मिलाकर कुल खर्च जरूर देख लें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर– इस लेख में बताई गई सैलरी और EMI का आंकड़ा सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर दिया गया है. कम सैलरी वाला व्यक्ति भी कार खरीद सकता है, क्योंकि कार की खरीदारी डाउन पेमेंट, लोन की अवधि, ब्याज दर और अपनी वित्तीय क्षमता के हिसाब से तय की जा सकती है. ज्यादा डाउन पेमेंट या लंबी लोन अवधि से EMI कम हो सकती है, हालांकि इससे कुल ब्याज का खर्च बढ़ सकता है. Thar OG की वास्तविक ऑन रोड कीमत, EMI और लोन की ब्याज दर शहर, बैंक और ग्राहक की प्रोफाइल के अनुसार अलग अलग हो सकती है. कार खरीदने या लोन लेने से पहले डीलर और बैंक से मौजूदा कीमत और शर्तों की पुष्टि जरूर करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ