Upcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट

फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान है तो अक्टूबर का महीना आपके लिए खास रहने वाला है. Mercedes-Maybach S-Class से लेकर Hyundai Bayon और Tata Aeris EV तक कई नई कारें बाजार में दस्तक देने वाली हैं. जानिए अक्टूबर में कौन-कौन सी कारें लॉन्च होंगी और किस तारीख को आएंगी.

October 2026 car launches

इस फेस्टिव सीजन कार बाजार में कई धांसू गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. (Image Credit-AI)

विज्ञापन

Upcoming Car Launch In October: पितृ पक्ष खत्म होते ही अगले दिन से नवरात्र की शुरुआत हो जाती है. इसके साथ ही देश में फेस्टिव सीजन की भी शुरुआत मानी जाती है. नवरात्रा से लेकर दशहरा और दिवाली तक बाजारों में खरीदारी बढ़ जाती है और इसका सीधा असर ऑटो सेक्टर पर भी देखने को मिलता है. कार खरीदने वालों के लिए इस बार अक्टूबर का महीना खास महीना खास रहने वाला है, क्योंकि कई नई कारें और फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है.

नवरात्र से दिवाली तक कारों की डिमांड

नवरात्र से लेकर दशहरा और दिवाली तक का समय कार कंपनियों के लिए काफी अहम रहता है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नई कार खरीदना पसंद करते हैं. यहीं वजह है कि कंपनियां भी फेस्टिव सीजन से पहले अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी करती हैं. इस बार भी अक्टूबर में कई नई कारेें आने वाली हैं.

विज्ञापन

हर सेगमेंट में मिलेंगे नए ऑप्शन

इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने वालों के पास कई तरह के विकल्प होंगे. छोटी कार से लेकर प्रीमियम सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक कार तक कई मॉडल बाजार में आने वाले हैं. यानी अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अक्टूबर में आपके पास चुनने के लिए कई नए ऑप्शन होंगे.

अक्टूबर में आएंगी ये 10 धांसू गाड़ियां 

Mercedes-Maybach S-Class

अक्टूबर की शुरुआत Mercedes-Benz के नए मॉडल से होगी. कंपनी 5 अक्टूबर को अपनी मशहूर Mercedes-Maybach S-Class के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने वाली है. लग्जरी सेगमेंट में आने वाली इस कार को नए अपडेट के साथ बाजार में उतारा जाएगा.

Skoda Slavia

Skoda 6 अक्टूबर को अपनी सबसे सस्ती सेडान Slavia को नए अपडेट के साथ लॉन्च करेगी. कंपनी ने हाल ही में इस प्रीमियम सेडान का प्रोडक्शन शुरू होने का ऐलान किया है. फेस्टिव सीजन में यह कार कंपनी के लिए अहम मॉडल हो सकती है.

विज्ञापन

Honda Elevate

Honda भी 6 अक्टूबर को अपनी पॉपुलर SUV Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है. यह पहली बार होगा जब इस SUV को बड़ा अपडेट मिलेगा. नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Volvo EX90

स्वीडन की कार निर्माता कंपनी Volvo अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 को 12 अक्टूबर को लॉन्च करेगी. यह कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है. Volvo EX90 सिंगल चार्ज में 625 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

विज्ञापन

VinFast VF3

वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भी इस फेस्टिव सीजन में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार VF3 को भारत में पेश कर सकती है. खास बात ये है कि साइड के मामले में ये कार  Maruti Alto से भी छोटी है. कंपनी अक्टूबर में इसे पेश करने की तैयारी में है.

Toyota Glanza

Maruti Suzuki की नई Baleno बाजार में आ चुकी है. अब इसका रीबैज्ड वर्जन Toyota Glanza नए अवतार में आने वाला है. Toyota की यह प्रीमियम हैचबैक 14 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जा सकती है.

विज्ञापन

Audi Q3

Audi Q3 को भी अक्टूबर में लॉन्च की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक Q3 का थर्ड जेनरेशन मॉडल 16 अक्टूबर को लॉन्क किया जा सकता है.  खास बात यह है कि भारत में आने वाली यह कार लोकली असेंबल की जाएगी.

Hyundai Bayon

Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है. यह SUV साइज के मामले में Venue से बड़ी और Creta से छोटी होगी. ऐसे में Hyundai के SUV लाइनअप में इसे एक नए विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Tata Aeris EV

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी सबसे सस्ती सेडान Aeris को लॉन्च किया है. अब कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Aeris EV को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में ये एक नया ऑप्शन होगा.

JSW Jetour T2

JSW Group भी इस फेस्टिव सीजन में भारतीय कार बाजार में एंट्री कर सकता है. खबरों के मुताबिक, कंपनी अपनी पहली कार के तौर पर Jetour T2 को भारत में नए नाम से पेश कर सकती है. इस SUV के जरिए JSW Group ऑटो सेक्टर में अपनी शुरुआत कर सकता है.

विज्ञापन

कुल मिलाकर अक्टूबर का महीना कार बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. लग्जरी सेडान से लेकर SUV, हैचबैक और इलेक्ट्रिक कार तक कई मॉडल बाजार में आने की तैयारी में हैं. ऐसे में फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने वालों के पास इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा नए विकल्प मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ