Honda की इस कार को देख भूल जाओगे Maruti Wagon R, हाइब्रिड इंजन और एडवांस फीचर्स

Honda की इस नई कार का नाम Step WGN है, ये कार पांच और आठ दोनों सीट ऑप्शन में मिलेगी। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एडवांस फीचर्स मिलेंगे।

Honda cars

Honda cars

विज्ञापन

Maruti Wagon r comparision Honda Step WGN: इंडियन कार मार्केट में Maruti Wagon r किफायती दाम पर मिलने वाली हाई माइलेज कार है। ये 5 सीटर कार सीएनजी में भी आती है और ये कंपनी की हाई सेल हैचबैक कार में से एक है। आंकड़ों पर गौर करें तो Jun 2024 में इस कार के कुल 13790 यूनिट्स की सेल हुई है।

हाल ही में एक मोटर शो में होंडा ने अपनी नई Honda Step WGN शोकेस की है। कार लवर्स इसे Maruti Wagon r से कंपेयर कर रहे हैं और इसे वैगन आर का लग्जरी वर्जन बता रहे हैं। ये आठ सीटर कार है, जो बड़े लेग स्पेस और हेड स्पेस के साथ आती है।

Advertisment

 

Maruti Suzuki Wagon R
Monthly Sales
Month Sales No.
Jan 2024 17,756
Feb 2024 19,412
Mar 2024 16,368
Apr 2024 17,850
May 2024 14,492
Jun 2024 13,790

 

विज्ञापन

Honda Step WGN का डायमेंशन 

Honda Step WGN मल्टी पर्पज कार है, जिसमें आठ सवारी के अलावा ज्यादा सामान लेकर भी सफर कर सकते हैं। इस कार में थ्री रोड सीट और लास्ट सीट फोल्डेबल आती है। दिखने में ये टोयोटा इनोवा की तरह लगती है। इस बिग साइज कार की चौड़ाई 1.725mm की है। होंडा अपनी इस एसयूवी कार में 4.69mm की लंबाई और 1.93mm की हाइट देता है।

Honda Step WGN का इंजन ऑप्शन और कीमत 

होंडा की इस कार में दो इंजन ऑप्शन 1496 और 2354cc आते है। यह कार मैक्सिमम 17km/L तक की माइलेज देती है। इसमें पांच और आठ दोनों सीट ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार ऑल व्हील ड्राइव और 2 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में आती है। होंडा ने इस कार को साल 1998 में पहली बार लॉन्च किया था। कुछ साल पहले ये कार इंडिया में डिस्कंटीन्यू कर दिया था। आखिरी बार ये इंडिया में 7.49 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती थी। हाल ही में इस कार का नया वर्जन शोकेस किया गया है। अनुमान है कि bs 6 इंजन में इस कार को इंडिया में फिर से लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

Maruti Suzuki Wagon R 
Key Specification
Fuel Type Petrol
Engine 1197 cc
Transmission
Manual and Automatic (AMT)
Mileage
23.56 to 24.43 kmpl
Power
89 bhp @ 6000 rpm
Torque
113 Nm @ 4400 rpm

 

विज्ञापन

Wagon R की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Maruti Wagon R की बात करें तो ये कार शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। यह पांच सीटर कार है, जो पेट्रोल पर 23.56 kmpl और सीएनजी इंजन पर 34.05 km/kg की माइलेज देती है। कंपनी अपनी इस कार में 998 सीसी से लेकर 1197 cc इंजन ऑफर कर रही है।

Wagon R में ये सेफ्टी फीचर्स आते हैं

ये हाई स्पीड कार है, जो सड़क पर 89bhp की पावर और 113Nm का पीक टॉर्क देती है। कार का टॉप मॉडल 8.92 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। कार में रियर पार्किंग सेंसर और टॉप मॉडल में अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और छह एयरबैग मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ