---विज्ञापन---

Hero की इस धाकड़ बाइक की हाई डिमांड, 60 kmpl की माइलेज और कीमत 90 हजार से कम

Hero Splendor Plus में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, इसमें सेल्फ स्टार्ट और अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलता है। बाइक में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है, इसमें बड़ी हेडलाइट और टेललाइट है।

Hero Splendor Plus: हीरो की बाइक्स में हाई माइलेज और धाकड़ इंजन पावर मिलती है। कंपनी की एंट्री लेवल मोटरसाइकिल Hero Splendor की हाई डिमांड है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 60 kmpl तक की माइलेज देती है। आंकड़ो पर गौर करें तो अप्रैल 2024 में Splendor की कुल 3.20 लाख यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि अप्रैल 2023 में 2.65 लाख यूनिट की बिक्री हुई थी। यह लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बाइक में 785 mm की सीट हाइट है

बाइक में 785 mm की सीट हाइट है, जिससे सिटी की स्मूथ सड़क हो या देहात की कच्छी सड़कें यह बाइक हाई परफॉमेंस देती है। बाइक में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 97.2 cc का दमदार इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.91 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देती है।

चार वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन

Hero Splendor Plus में 112 kg का वजन है, जिसे खराब सड़कों पर कंट्रोल करना आसान है, बाइक का टॉप वेरिएंट 92929 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें चार वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। बाजार में यह बाइक Honda Shine 100 और TVS Radeon से मुकाबला करती है।

---विज्ञापन---

Hero Splendor Plus price, Hero Splendor Plus mileage, auto news, petrol bikes, bikes under 90000

 

---विज्ञापन---

Hero Splendor Plus में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

  • बाइक में ड्रम ब्रेक आते हैं।
  • इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
  • सेल्फ स्टार्ट और अलॉय व्हील।
  • 8000 की हाई rpm जनरेट होता है।
  • सिंपल हैंडलबार और डिजिटल कंसोल
  • चौड़ी और आरामदायक सीट साइज
  • स्टैंडर्ड साइड स्टैंड और एग्जॉस्ट
  • चेन कवर, टर्न इंडीकेटर

ये भी पढ़ें: TVS Apache के नए ब्लैक एडिशन को टक्कर देती है Bajaj की यह बाइक, 48 की माइलेज और 115 टॉप स्पीड

ये भी पढ़ें: महज 4271 रुपये में घर ले जाएं Hero का यह स्मार्ट स्कूटर, 46 Kmpl की है माइलेज

First published on: May 17, 2024 10:03 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola