---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

महज 4271 रुपये में घर ले जाएं Hero का यह स्मार्ट स्कूटर, 46 kmpl की है माइलेज

Hero Xoom 110 में तीन वेरिएंट अवेलेबल हैं, इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एलईडी लाइट दी गई है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जिसमें 5 लीटर का फ्यूल टैंक और 87 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

---विज्ञापन---

Hero Xoom 110 on Emi details in hindi: हीरो बाजार में हाई पावर स्कूटर ऑफर करता है, कंपनी अपने स्कूटर में न्यू जनरेशन के लिए अलॉय व्हील, डिजिटल कंसोल और डिस्क ब्रेक जैसे स्मार्ट फीचर्स देती है। बाजार में कंपनी का एक स्टाइलिश स्कूटर है Hero Xoom 110. इस स्कूटर को 4271 रुपये डाउन पेमेंट देकर घर ले जाने का मौका है। इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए और 10 फीसदी ब्याजदर पर 2931 रुपये प्रतिमाह किस्त देनी होगी। बता दें डाउन पेमेंट और प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है। सिटी और मॉडल के अनुसार लोन स्कीम में अंतर संभव है।

रियलटाइम इंफॉर्मेशन और हैवी सस्पेंशन मिलते हैं

Hero Xoom 110 शुरुआती कीमत 85435 रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसका टॉप मॉडल 94821 रुपये ऑन रोड में ऑफर किया जाता है। स्कूटर में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 46.5 kmpl की हाई माइलेज देता है। स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है, इसमें फोन बैटरी, फ्यूल आदि की रियलटाइम इंफॉर्मेशन मिलती है।

---विज्ञापन---

5.2 लीटर का फ्यूल टैंक और हाई पावर

Hero Xoom में स्टाइलिश फ्रंट मिलता है, इसमें 108 kg का वजन है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। स्कूटर में 110.9 cc का दमदार इंजन दिया गया है। यह इंजन सड़क पर 8.05 bhp की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्कूटर में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसमें डिस्क और ड्रम दोनों ब्रेक ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 770 mm की सीट हाइट है।

---विज्ञापन---

Hero Xoom 110

तीन वेरिएंट और 87 Kmph की  टॉप स्पीड

Hero के इस स्कूटर में तीन वेरिएंट अवेलेबल हैं, इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एलईडी लाइट दी गई है। स्कूटर में बड़ी हेडलाइट के साथ एप्रन-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट आता है। इसमें नेविगेशन और ट्यूबलेस टायर हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है, इसकी टाॅप स्पीड 87 Kmph मिलती है। इसमें सिंगल सिलंडर इंजन है, जो हाई पिकअप देता है। इसमें 12 इंच के टायर साइज आते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: TVS Apache के नए ब्लैक एडिशन को टक्कर देती है Bajaj की यह बाइक, 48 की माइलेज और 115 टॉप स्पीड

First published on: May 17, 2024 07:49 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola