किन लोगों को मिलती हैं BH Series नंबर वाली गाड़ी? जानिए इस नंबर प्लेट के फायदे

BH Number Plate Benefits: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि BH सीरीज की गाड़ियों किन लोगों को मिलती है और यह नंबर लेने से क्या फायदा मिलता है? आइए जानते हैं इस नंबर प्लेट के हैरान करने वाले फायदे.

BH series number

BH सीरीज नंबर के फायदे. (Image: AI)

सड़कों पर आपने अलग-अलग राज्यों के नंबर वाली गाड़ियों को चलते देखा हो, जैसे दिल्ली की गाड़ियों में DL, यूपी का UP, बिहार की गाड़ियों का नंबर BR और हरियाणा नंबर वाली गाड़ियों पर HR लिखा होता है. यह नंबर गाड़ियों की पहचान के लिए काफी जरूरी होती है. हालांकि, आपने गौर किया होगा कि कई गाड़ियों के नंबर प्लाट पर BH लिखा होता है, जिसे लेकर अक्सर लोगों को सवाल रहता है कि यह नंबर प्लेट किन्हें मिलती है और यह आम नंबर प्लेट से कैसे अलग है और इसके क्या फायदे हैं? आइए इस स्टोरी में जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन लोगों को मिलती है BH नंबर वाली गाड़ी?

BH (भारत सीरीज) नंबर प्लेट उन लोगों को मिलती है जिनकी नौकरी में बार-बार दूसरे राज्यों में ट्रांसफर (स्थानांतरण) होता है. इनमें सरकारी कर्मचारी, रक्षा कर्मी, सरकारी बैंकों और पीएसयू (PSU) के कर्मचारी और ऐसे निजी ऑफिस जिनके ब्रांच कम से कम 4 या उससे ज्यादा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में हों, उनके कर्मचारियों को यह नंबर मिलता है.

क्या है इस नंबर प्लेट के फायदे?

  • भारत सीरीज नंबर का फायदा यह है कि जब आप किसी दूसरे राज्यों में ट्रांसफर होते हैं तो आपको बार-बार नया नंबर लेने और नया रोड टैक्स भरने की जरूरत नहीं होगी. इस नंबर की गाड़ी बिना रुकावट भारत के किसी भी राज्य में चल सकती है.
  • बीएच सीरीज नंबर लेते समय आपको एकमुश्त रोड टैक्स भी नहीं लगता, यानी कार खरीदने की शुरुआती लागत भी कम हो जाती है
  • एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट होते वक्त अगर आपकी कार में पुराने राज्य का नंबर प्लेट लगा हुआ है, तो ऐसे में आपको NOC प्राप्त करना और पुराने राज्य से टैक्स रिफंड मांगना पड़ता था, जोकि बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसे में BH नंबर वाली गाड़ियों को NOC या टैक्स रिफंड की जरूरत नहीं पड़ती है.
  • आम नंबर प्लेट्स का हिसाब का कुछ ऐसा है कि आपको 15 साल का रोड टैक्स एक साथ देना पड़ता है, लेकिन BH नंबर प्लेट में आपको आसानी मिलती है. इस नंबर प्लेट के गाड़ी के मालिक को सिर्फ 2 साल का ही रोड टैक्स जमा करना होता है.

कैसे करें अप्लाई?

अगर आप भी BH नंबर लेना चाहते हैं, तो आपको इस सीरीज के लिए ऑथकाइज्ड ऑटोमोबाइल डीलर से संपर्क करना होगा. नई गाड़ी खरीदते वक्त डीलर की मदद से फॉर्म 60 भरकर प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इसके अलावा आप सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के आधिकारिक वाहन पोर्टल से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ