Tesla vs BMW vs Mercedes: टेस्ला ने मचा दी खलबली! 9 लाख सस्ती हुई Model Y, अब BMW-Mercedes की बढ़ी टेंशन
Tesla ने भारत में अपनी Model Y की कीमत में 9 लाख रुपये की बड़ी कटौती कर दी है. अब Tesla, BMW iX1 और Mercedes CLA Electric की कीमतों में सिर्फ कुछ लाख रुपये का फर्क रह गया है. ऐसे में लग्जरी EV खरीदने वालों के सामने बड़ा सवाल है- आखिर किसे चुनें?
Tesla vs BMW vs Mercedes: टेस्ला ने भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Model Y की कीमत में 9 लाख रुपये तक की कटौती कर दी है. इस फैसले ने लग्जरी EV बाजार में मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है. अब पहली बार Tesla, BMW और Mercedes-Benz जैसी प्रीमियम कंपनियों की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में सिर्फ कुछ लाख रुपये का अंतर रह गया है. ऐसे में ग्राहकों के पास एक ही बजट में तीन बड़े ब्रांड्स के बीच चुनने का मौका होगा.
Tesla ने घटाई Model Y की कीमत
Tesla ने भारत में अपनी EV लाइनअप को अपडेट करते हुए Model Y Premium Rear-Wheel Drive (RWD) वेरिएंट को 50.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. इसके साथ ही कंपनी ने Model Y RWD और Model Y Long Range RWD वेरिएंट को बंद कर दिया है. इस बदलाव के बाद Model Y की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये से घटकर 50.89 लाख रुपये रह गई है.
BMW और Mercedes से सस्ती हुई Tesla
नई कीमत के बाद Tesla Model Y Premium RWD अब BMW iX1 Long Wheelbase और Mercedes-Benz CLA Electric से सस्ती हो गई है. BMW iX1 की शुरुआती कीमत 51.40 लाख रुपये है, जबकि Mercedes-Benz CLA Electric 55 लाख रुपये से शुरू होती है. यानी अब तीनों ब्रांड्स की एंट्री-लेवल EV के बीच कीमत का अंतर काफी कम रह गया है.
भारतीय बाजार में कैसी है कीमतों की तस्वीर?
मॉडल
शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)
Tesla Model Y Premium RWD
₹50.89 लाख
BMW iX1 Long Wheelbase
₹51.40 लाख
Mercedes-Benz CLA Electric
₹55.00 लाख
इससे साफ है कि अब ग्राहकों को लगभग एक ही प्राइस रेंज में तीन अलग-अलग ब्रांड्स के विकल्प मिल रहे हैं.
BMW फिलहाल सबसे मजबूत खिलाड़ी
लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों के मामले में BMW फिलहाल भारत में सबसे मजबूत स्थिति में है. FADA के आंकड़ों के अनुसार, FY26 में BMW की EV बिक्री 124 प्रतिशत बढ़कर 3,537 यूनिट तक पहुंच गई. FY25 में कंपनी ने 1,580 यूनिट EV बेची थीं. BMW का दावा है कि उसकी iX1 SUV उसकी कुल EV बिक्री में 80 प्रतिशत से ज्यादा योगदान देती है. जनवरी से मार्च 2026 तिमाही में कंपनी ने लग्जरी EV सेगमेंट में 70 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी हासिल की.
BMW iX1 में क्या मिलता है?
BMW iX1 में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 204 हॉर्सपावर और 250 Nm टॉर्क पैदा करती है. इसमें 66.4 kWh बैटरी पैक मिलता है और कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 531 किलोमीटर तक की MIDC प्रमाणित रेंज देती है.
Mercedes-Benz अपनी नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कारों पर दांव लगा रही है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में CLA Electric को 55 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. लॉन्च से पहले ही इसे 400 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी थीं. CLA 200 वेरिएंट 542 किलोमीटर तक की रेंज देता है, जबकि इसके उच्च वेरिएंट WLTP मानक के अनुसार 792 किलोमीटर तक चल सकते हैं.
Mercedes की बिक्री में आई गिरावट
FADA के आंकड़ों के अनुसार FY26 में Mercedes-Benz ने 1,047 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की, जो FY25 के 1,157 यूनिट के मुकाबले 9 प्रतिशत कम रही. हालांकि कंपनी लगातार अपने EV पोर्टफोलियो और चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है.
भारत में Tesla की स्थिति
Tesla अभी भारतीय बाजार में नई खिलाड़ी मानी जाती है. कंपनी ने जुलाई 2025 में भारत में अपना पहला शोरूम शुरू किया था. FY26 के दौरान Tesla ने कुल 342 वाहनों की बिक्री की. खास बात यह है कि Model Y को चीन से पूरी तरह तैयार यूनिट (CBU) के रूप में आयात किया जाता है, जिस पर 70 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी लगती है. इसके बावजूद Tesla ने अपनी एंट्री-लेवल SUV की कीमत BMW और Mercedes दोनों से कम रखी है.
Tesla Model Y में क्या खास है?
Tesla Model Y Premium RWD एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की WLTP प्रमाणित रेंज देती है. इसमें पांच लोगों के बैठने की क्षमता है और 2,138 लीटर तक का कार्गो स्पेस मिलता है. कंपनी इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू करने वाली है.
अब ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प
Tesla की कीमत घटाने के बाद 50.89 लाख से 55 लाख रुपये के बीच ग्राहकों को तीन अलग-अलग तरह की लग्जरी EV चुनने का मौका मिलेगा. Tesla सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी पर जोर देती है, BMW की iX1 बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है, जबकि Mercedes-Benz CLA कंपनी की नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक सेडान है.
कीमत अब बन रही सबसे बड़ा हथियार
मनी कंट्रोल के मुताबिक ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अब लग्जरी EV बाजार में मुकाबला सिर्फ रेंज और तकनीक तक सीमित नहीं रहेगा. कीमत भी एक बड़ा फैक्टर बनती जा रही है. Tesla के इस कदम के बाद BMW और Mercedes-Benz जैसी कंपनियों को भी अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है, क्योंकि अब भारतीय ग्राहकों के पास पहले से कहीं ज्यादा विकल्प मौजूद हैं.

---विज्ञापन---