7 seater cars

VIDEO: ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कारें, कीमत सिर्फ ₹5.76 लाख से शुरू

अगर आपकी फैमिली बड़ी है और बजट में 7-सीटर या 9-सीटर कार खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. यहां हम आपको ऐसी ही कुछ शानदार कारों के बारे में बता रहे हैं खरीदने से पहले देख लें पूरी लिस्ट.

Affordable 7 Seater Cars: आज के समय में बड़ी फैमिली के लिए कार खरीदते वक्त सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि सीटिंग कैपेसिटी, आराम और भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी काफी मायने रखती है. यही वजह है कि 3-रो कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. अच्छी बात यह है कि भारतीय बाजार में कई ऐसी 6, 7 और 9-सीटर कारें मौजूद हैं जो बजट में आती हैं और फैमिली की जरूरतों को भी पूरा करती हैं.

विज्ञापन

सबसे किफायती विकल्प के तौर पर Renault Triber आती है, जिसकी कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होती है और इसमें 7-सीटर लेआउट मिलता है. इसके बाद Mahindra Bolero का नाम आता है, जो 7 और 9-सीटर विकल्पों के साथ 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. Citroen Aircross भी 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है.

विज्ञापन

वहीं, Mahindra Bolero Neo, Maruti Suzuki Ertiga और Toyota Rumion जैसी कारें उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो ज्यादा स्पेस और भरोसेमंद प्रदर्शन चाहते हैं. Kia Carens और Kia Carens Clavis भी 6 और 7-सीटर विकल्पों के साथ प्रीमियम फीचर्स प्रदान करती हैं. अगर आप कम बजट में बड़ी फैमिली के लिए नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये सभी मॉडल आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ