---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Nissan की नई SUV Tekton जल्द देगी दस्तक, 9 जुलाई को होगा डेब्यू; इन प्रीमियम फीचर्स से होगी लैस 

भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट की टक्कर और दिलचस्प होने वाली है. Nissan जल्द अपनी नई SUV Tekton को लॉन्च करने जा रही है, जिसे Hyundai Creta और Kia Seltos के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है. लॉन्च से पहले इसके फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं.

---विज्ञापन---

भारतीय SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है और अब Nissan भी इस दौड़ में बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपनी नई मिड-साइज SUV Nissan Tekton को जल्द पेश करने वाली है. लॉन्च से पहले यह SUV एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, जिससे साफ है कि कंपनी इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. खास बात यह है कि यह SUV दमदार डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और कई इंजन विकल्पों के साथ आने वाली है, जिससे Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी लोकप्रिय SUVs को कड़ी चुनौती मिल सकती है.

9 जुलाई को होगा डेब्यू

Nissan अपनी नई Tekton SUV को 9 जुलाई को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने पेश करेगी. शुरुआत में इसके जल्द आने की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन आगे बढ़ा दी थी. अब लगातार सामने आ रही टेस्टिंग तस्वीरों से संकेत मिल रहे हैं कि यह SUV अपने फाइनल डेवलपमेंट फेज में पहुंच चुकी है.

---विज्ञापन---

Renault Duster वाले प्लेटफॉर्म पर बनी है नई SUV

नई Nissan Tekton को CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यही प्लेटफॉर्म नई Renault Duster में भी इस्तेमाल किया गया है. हालांकि दोनों SUVs का बेस एक जैसा होगा, लेकिन Nissan ने Tekton को अलग पहचान देने के लिए इसके एक्सटीरियर और डिजाइन में कई बदलाव किए हैं. कंपनी इसे अपने ब्रांड की खास डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश करेगी.

Patrol SUV से मिलेगा प्रीमियम लुक

रिपोर्ट्स के मुताबिक Tekton का डिजाइन Nissan की फ्लैगशिप SUV Patrol से प्रेरित होगा. इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, आकर्षक LED DRLs, नए डिजाइन वाले LED हेडलैंप और दमदार रोड प्रेजेंस देखने को मिल सकती है. कंपनी इस SUV को प्रीमियम लुक देने पर खास ध्यान दे रही है ताकि यह भीड़ में अलग नजर आए.

---विज्ञापन---

फीचर्स के मामले में होगी काफी एडवांस

Nissan Tekton में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या गर्मी में AC चलाने से इलेक्ट्रिक कारों की रेंज कम हो जाती है? जान लें सच

---विज्ञापन---

सुरक्षा पर भी रहेगा खास फोकस

सुरक्षा के लिहाज से भी Tekton काफी मजबूत हो सकती है. इसमें Level-2 ADAS तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है. इससे ड्राइविंग का अनुभव पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकता है.

पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों ऑप्शन

इंजन विकल्पों की बात करें तो Nissan Tekton में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिए जा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी काम कर रही है. हाइब्रिड वर्जन में 1.8-लीटर इंजन के साथ बैटरी पैक का संयोजन देखने को मिल सकता है, जिससे बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

इन पॉपुSUVs को देगी चुनौती

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Nissan Tekton का मुकाबला कई मजबूत खिलाड़ियों से होगा. इसमें Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate, Renault Duster जैसी मिड-साइज SUVs शामिल हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि Nissan की नई SUV ग्राहकों के बीच कितनी लोकप्रिय साबित होती है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7-सीटर कारें, कीमत सिर्फ ₹5.76 लाख से शुरू

---विज्ञापन---
First published on: Jun 04, 2026 07:37 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola