TVS Apache के नए ब्लैक एडिशन को टक्कर देती है Bajaj की यह बाइक, 48 की माइलेज और 115 टॉप स्पीड

TVS Apache RTR 160 की सीट हाइट 800 mm की है, इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। यह हाई स्पीड बाइक डिस्क ब्रेक के साथ आती है। वहीं, Pulsar N150 में लॉन्ग रूट के सफर के लिए 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह बाइक अलॉय व्हील और 17 इंच के टायर साइज के साथ ऑफर की जा रही है।

TVS Apache RTR 160 VS Bajaj Pulsar N150

TVS Apache RTR 160 VS Bajaj Pulsar N150

विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 black edition launch details in hindi: बाजार में ट्रेंडी बाइक्स के लिए यंगस्टर्स क्रेजी हैं, यहां अट्रैक्टिव कलर और  हाई पावर मोटरसाइकिलों की ज्यादा डिमांड रहती है। इसी सेगमेंट में दो जबरदस्त बाइक्स हैं TVS Apache RTR 160 और Bajaj Pulsar N150. टीवीएस ने हाल ही में अपनी Apache का नया ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है, जो काले रंग के थीम में है। वहीं, बजाज की Pulsar N150 में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और 17 इंच के टायर साइज मिलते हैं। आइए आपको इन दोनों मोटरसाइकिलों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Bajaj Pulsar N150 में डिस्क ब्रेक और LED लाइट

बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह बाइक दमदार 149.68cc के इंजन के साथ मिलती है। इसमें कंपनी 115 Kmph की टॉप स्पीड निकलने का दावा करती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर की जा रही है।

Pulsar N150 में है यह फीचर्स

  • 14 लीटर का फ्यूल टैंक और ट्रिप मीटर
  • डिजाइनर एग्जॉस्ट, 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर
  • फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में डुअल सस्पेंशन
  • बाइक का इंजन 14.3 bhp की पावर और 13.5 Nm का टॉर्क देता है।
  • सिंपल हैंडलबार और डिजिटल कंसोल
  • फ्यूल लेवल इंडिकेटर और 17 इंच के टायर साइज
  • टॉप मॉडल 1.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

TVS Apache RTR

विज्ञापन

TVS Apache में 5 कलर और 800 mm की सीट हाइट

TVS Apache की नई बाइक में केवल कलर के अलावा पावरट्रेन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बाइक अभी तक 5 कलर ऑप्शन में मिलती थी। बाइक की सीट हाइट 800 mm का है, जिससे इसे चलाना आसान है। बाइक का बेस मॉडल 1.20 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है। इसमें हाई स्पीड के लिए 17.39 bhp की पावर और 14.73 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है।

TVS Apache में मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स

  • बाइक का वजन 144 किलोग्राम
  • इसमें 159.7 cc का इंजन दिया गया है।
  • 5 वेरिएंट और तीन राइडिंग मोड
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स
  • कंपनी 41.4 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है।
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 12 लीटर का फ्यूल टैंक

ये भी पढ़ें: KTM 200 Duke के दो नए कलर तैयार, 8 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ