बंद हुई एवेंजर 160, Bajaj ने लॉन्च की Avenger Street 220, जानिए कीमत और फीचर्स

बजाज ने अपनी लोकप्रिय क्रूजर बाइक Avenger Street 220 को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Avenger 160 को बंद कर अब पूरा फोकस 220cc सेगमेंट पर कर दिया है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

bajaj avenger 220 street

बजाज ने लॉन्च की Avenger 220 Street.

विज्ञापन

Bajaj Avenger Street 220 Price: नई Bajaj Avenger Street 220 के लॉन्च के साथ बजाज ऑटो ने क्रूजर बाइक पसंद करने वाले ग्राहकों को एक नया विकल्प दे दिया है. खास बात यह है कि कंपनी ने Avenger Street 160 को बंद कर दिया है और अब Avenger सीरीज में सिर्फ दो मॉडल Avenger Cruise 220 और नई Avenger Street 220 ही उपलब्ध हैं. दमदार 220cc इंजन, स्पोर्टी लुक और किफायती कीमत के साथ यह बाइक उन लोगों को आकर्षित कर सकती है जो रोजमर्रा की सवारी के साथ लंबी राइड का भी आनंद लेना चाहते हैं.

2026 Bajaj Avenger Street 220 को शहर की सड़कों और आरामदायक राइडिंग के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें क्रूजर स्टाइल बरकरार रखा गया है, लेकिन इसके साथ स्पोर्टी एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं. कंपनी ने इसे ऐसा रूप देने की कोशिश की है जो युवाओं और क्रूजर बाइक प्रेमियों दोनों को पसंद आए.

Advertisment

स्पोर्टी लुक और नया डिजाइन

Avenger Cruise 220 की तुलना में इस बाइक में लोअर हैंडलबार दिया गया है, जिससे राइडर को ज्यादा कंट्रोल और स्ट्रीट-फोकस्ड राइडिंग पोजिशन मिलती है. इसके अलावा इसमें लंबी विंडशील्ड और पिलियन बैकरेस्ट नहीं दिया गया है, जिससे इसका लुक अधिक स्पोर्टी दिखाई देता है. बाइक को ब्लैक-आउट थीम में पेश किया गया है और यह Ebony Black तथा Cocktail Wine Red जैसे रंग विकल्पों में उपलब्ध है.

Bajaj Avenger Street 220

220cc इंजन के साथ मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस

नई Avenger Street 220 में 220cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड DTS-i इंजन दिया गया है. यही इंजन कंपनी के अन्य 220cc मॉडल्स में भी इस्तेमाल किया जाता है. यह इंजन करीब 19 PS की पावर और 17.55 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी ने इंजन में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, जिससे ग्राहकों को पहले जैसा भरोसेमंद प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है.

आरामदायक राइड के लिए बेहतर हार्डवेयर

राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए बाइक में आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक का सेटअप मिलता है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिंगल-चैनल ABS भी शामिल किया गया है.

विज्ञापन

फीचर्स में क्या-क्या मिलेगा?

नई Avenger Street 220 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलॉय व्हील्स और लो-स्लंग सीट डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये सभी फीचर्स लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने में मदद करते हैं और बाइक के प्रीमियम अनुभव को भी बेहतर बनाते हैं.

विज्ञापन

Avenger 160 की जगह संभालेगी नई जिम्मेदारी

बजाज ने हाल ही में Avenger Street 160 को बंद कर दिया है. ऐसे में Street 220 अब उन ग्राहकों के लिए मुख्य विकल्प बनेगी जो ज्यादा पावर वाली क्रूजर मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं. इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी अब 220cc सेगमेंट पर अधिक फोकस कर रही है.

कीमत और मुकाबला

2026 Bajaj Avenger Street 220 की एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी गई है. इस कीमत पर यह भारतीय बाजार की सबसे किफायती 220cc क्रूजर बाइक्स में शामिल हो जाती है. इसके मुकाबले में TVS Ronin, Royal Enfield Hunter 350 और अन्य एंट्री-लेवल क्रूजर मोटरसाइकिलों को देखा जा सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ