हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CNG फ‍िटेड कार खरीदें या बाहर से लगवाएं, आप भी हैं कन्‍फ्यूज? यहां जानें जवाब

Cng kit installation after market or company fitted details in hindi: बाजार में सीएनजी किट 32000 से शुरू हो जाती हैं। कंपनी फिटेड सीएनजी कार की लीकेज, इलेक्ट्रिक कई मानकों पर सेफ्टी की जांच होती है।

विज्ञापन
cng kit installation

Cng kit installation after market or company fitted details in hindi: पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के चलते लोग सीएनजी कारों का रुख कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर कार निर्माता कंपनियां भी लगातार मार्केट में कई नई सीएनजी गाड़ियां लेकर आ रही हैं। बाजार में पुरानी पेट्रोल गाड़ियों के लिए आफ्टर मार्केट CNG किट लगवाने का भी ऑप्शन मौजूद है। वहीं, नई पेट्रोल कारों के मुकाबले कंपनी फिटेड सीएनजी कारों को खरीदना थोड़ा महंगा पड़ता है। जबकि कंपनी फिटेड के मुकाबले पुरानी कार में सीएनजी किट लगवाना सस्ता सौदा है। अब यहां सवाल यह उठता है कि आफ्टर मार्केट CNG किट लगवाना सही है या कंपनी फिटेड सीएनजी कार लेना हमारे बजट के लिए फायेदमंद होगा।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर जानें Cng kit installation after market or company fitted क्या सही 

ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से इंस्टॉलेशन

जानकारों के अनुसार सीएनजी केवल पेट्रोल कार में लगती है। यह डीजल इंजन में काम नहीं करती। अगर आपके पास पुरानी पेट्रोल कार है तो उसमें बिना झिझक सीएनजी किट इंस्टॉल करवा सकते हैं। पुरानी
कार में कंपनी फिटेड के मुकाबले आफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगवाना बेहद सस्ता पड़ता है। बस बाहर से किट लगवाते हुए हमें अपने सर्विस सेंटर या मैकेनिक का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए। किसी ऑथराइज्ड या रजिटर्ड सर्विस सेंटर से ही किट लगवाएं।

विज्ञापन

आफ्टर मार्केट CNG किट और कंपनी फिटेड में यह है अंतर

आफ्टर मार्केट सीएनजी किट कंपनी फिटेड के मुकाबले कम सेफ रहती है। कंपनी किट लगवाने से पहले सुरक्षा, माइलेज, कार क्षमता समेत कई पहलुओं पर उस किट की जांच करती है। वहीं, आफ्टर मार्केट जो किट आप लगवा रहें हैं वह आपकी कार के इंजन क्षमता को सपोर्ट करे यह जरूरी है। कंपनी फिटेड में आफ्टर मार्केट के मुकाबले एक्सपीरियंस मैकेनिक होते हैं। जिससे शॉर्ट सर्किट या इंजन में खराबी आने का चांस कम होता है। बाजार में 32000 से लेकर 50000 के बीच अच्छी कंपनी की सीएनजी किट उपलब्ध है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola