Tata Motors ने भारत में अपनी अपनी छोटी कार Tiago की कीमत का ऐलान कर दिया है। कार की बुकिंग शुरू हो गई है। नई टियागो के फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस महीने शुरू होने वाले ऑटो एक्सपो 2025 में इस कार की बाकी की डिटेल्स से भी पर्दा उठेगा। नई Tiago को पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सलेरियो से होगा। आइये जानते जानते हैं नई टियागो में इस बार क्या कुछ खास और नया आपको देखने को मिलेगा।
डिजाइन में नयापन
टाटा मोटर्स ने नई टियागो के डिजाइन में कुछ खास बदलाव नहीं किये गये हैं, लेकिन थोड़ा नयापन तो इसमें फिर भी देखने को मिलता है। इसकी फ्रंट ग्रिल में बदलाव है। बंपर के डिजाइन में नयापन है। कार में लगे टायर्स नए डिजाइन में हैं। इस कार के साइज़ में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ऐसी जानकारी मिली है कि इसके इंटीरियर में भी कोई बदलाव नही हुआ है इस कार में साइज़ को पहले जैसा ही रखा गया है।
इंजन और पावर
नई फेसलिफ्ट टियागो के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में वही पुराना 3 सिलिंडर, 1.2L का पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। नया मॉडल जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया जाएगा।
फीचर्स
नई टियागो में 7.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। कार में काफी अच्छा साउंड सिस्टम दिया है। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। नए मॉडल में नयापन बहुत ज्यादा नहीं है। इस कार को आप नए कलर्स में भी खरीद सकते हैं।
मारुति सुजुकी सलेरियो से होगा मुकाबला
टाटा मोटर्स की नई टियागो का सीधा मुआबला Maruti Celerio से होगा। इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है। इंजन की बात करें तो Celerio में 1.0 लीटर K10C पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 65hp की पावर और 89Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स के साथ है। इसमें ड्यूल वीवीटी इंजन लगा है जो फ्यूल की कम खपत करता है और बेहतर परफॉरमेंस के साथ ज्यादा माइलेज देता है।
एक लीटर में यह कार 26km की माइलेज देती है।सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP),Hearted प्लेटफॉर्म,ब्रेक असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सेगमेंट-फर्स्ट हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
डायमेंशन और साइज़
- लंबाई: 3695mm
- चौड़ाई: 1655mm
- हाईट: 1555mm
- टायर्स: 15 इंच (सभी चारों)
- वजन: 820 kg
यह भी पढ़ें: सबसे हाई-टेक फीचर्स के साथ नई Pulsar RS 200 हुई लॉन्च, कीमत 1.84 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
7 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
11 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
12 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines