---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

इन 6 नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Tata Punch, कीमत 6.12 लाख, जानें माइलेज

Tata Punch facelift में वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट और फ्रंट रो के लिए आर्मरेस्ट जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कार में सीएनजी इंजन ऑप्शन भी आता है।

---विज्ञापन---

2024 Tata Punch launched in India: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली Tata Punch का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार इस नए वर्जन में अब सेंटर कंसोल में ही यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। 2024 Tata Punch में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ नया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

Tata Punch
Key Specifications
Fuel Type Petrol
Engine 1199 cc
Transmission Manual
Mileage 20.9 kmpl
Power
84 bhp @ 6000 rpm

Tata Punch facelift में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन

Tata Punch facelift में वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी अपनी नई कार को शुरुआती कीमत 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। बाजार में ये कार Citroen C3 और Hyundai Exter जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों से मुकाबला करती है। कार में 10 वेरिएंट अवेलेबल हैं। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, ये कार सीएनजी इंजन ऑप्शन में भी आती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bajaj CNG बाइक में माइेलज ज्यादा, OLA Roadster में फ्यूचरिस्टिक लुक; जानें किसे लेने में फायदा?

---विज्ञापन---

Tata Punch की माइलेज

Tata Punch में दो ड्राइविंग मोड सिटी और ईको आते हैं। इसमें 187 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे टूटी सड़कों और कच्चे रास्तों पर यह कार स्मूथ राइड देती है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो सड़क पर 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार CNG पर 26.99 km/kg की माइलेज देती है।

Tata Punch Monthly Sales
Month Sales No.
Mar 2024 17,547
Apr 2024 19,158
May 2024 18,949
Jun 2024 18,238
Jul 2024 16,121
Aug 2024 15,643

Tata Punch को Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

Tata Punch में ईवी वेरिएंट भी आता है। इस कार को Global NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिली हुई है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। Tata Punch में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दी गई है, ये कर पावर विंडो और 16 इंच के टायर साइज के साथ आती है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और अलॉय व्हील आते हैं। कार में डुअल कलर ऑप्शन भी अवेलेबल है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 10 गुना कीमत पर बिकी Hero Centennial बाइक, कंपनी ने 75 बाइक बेचकर जुटाए 8.6 करोड़; पूरे पैसे कर दिए दान

---विज्ञापन---
First published on: Sep 17, 2024 04:19 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola