10 गुना कीमत पर बिकी Hero Centennial बाइक, कंपनी ने 75 बाइक बेचकर जुटाए 8.6 करोड़; पूरे पैसे कर दिए दान

Hero Centennial तेज स्पीड बाइक है, बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में स्टाइलिश एग्जॉस्ट के साथ कम्फर्टेबल सीट डिजाइन आता है।

Hero MotoCorp Raises 8.6 Crore, Centennial bike Auction, Hero Karizma XMR, Brijmohan Lall Munjal

Hero Centennial

Hero MotoCorp Raises ₹ 8.6 Crore For Its Centennial Auction: हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स का बाजार में जलवा है। कंपनी भी एंट्री लेवल से लेकर रेसर तक हर सेगमेंट में अपनी बाइक्स ऑफर करता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी न्यू जनरेशन बाइक Hero Centennial बेचकर अपने नाम नया रिकॉर्ड किया है। दरअसल, कंपने ने इस मोटरसाइकिल की नीलामी से 8.6 करोड़ रुपये जुटाए, जिसे वह धार्मार्थ कार्यों के लिए इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन

Hero Karizma XMR पर है आधारित बाइक

बता दें Hero Centennial कंपनी की Hero Karizma XMR पर आधारित बाइक है और ये इसकी शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये है। कंपनी ने आज एक बयान जारी कर कहा कि Hero Centennial की केवल 100 मोटरसाइकिलें बनाई गई हैं और हर मोटरसाइकिल में जुनून और इंजीनियरिंग की मिसाल देखने को मिलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक बाइक की सबसे अधिक 20 लाख लगी बोली

कंपनी की तरफ से बताया गया कि हाल ही में Centennial की नीलामी रखी गई। नीलामी में  हिस्सा लेने वाले डीलर्स, सप्लायर्स, बिजनेस पार्टनर्स और कंपनी के कर्मचारियों ने काफी उत्साह दिखाया। नीलामी का सबसे ऊंचा दाम 20.30 लाख रुपये था। कंपनी के अनुसार उसने कुल 75 मोटरसाइकिलों की नीलामी से करीब 8.58 करोड़ एकत्रित किए हैं, जो इन मोटरसाइकिलों की हाई डिमांड को दर्शाता है।

Hero Centennial में 210cc का हाई पावर इंजन

इस बारे में कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन मुंजाल ने कहा कि द सेंटेनियल की बड़ी सफलता हमारे अध्यक्ष डॉ. बृजमोहन लाल मुंजाल की लोकप्रियता और मेल खाती है। उन्होंने कहा कि यह कृति उनके मूल्यों की पहचान है और उनके द्वारा छोड़ी गई महान विरासत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बता दें Hero Centennial में कंपनी 210cc का हाई पावर इंजन देती है। बाइक का कुल वजन 158kg का है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।

विज्ञापन

Hero Centennial का स्पेसिफिकेशन

Hero Centennial तेज स्पीड बाइक है, बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में स्टाइलिश एग्जॉस्ट के साथ कम्फर्टेबल सीट डिजाइन दिया गया है। ये बाइक ब्लैक और रेड डुअल कलर में आती है। बाइक में अलॉय व्हील और आरामदायक सफर के लिए हैवी सस्पेंशन पावर दिए गए हैं। बाइक में सिंपल हैंडलबार आर एलईडी लाइट दी गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ