Tata Motors Car Price Hike: Tata की कार खरीदने वालों को झटका! 1 सितंबर से बढ़ेंगे दाम, जानें कितनी महंगी होंगी गाड़ियां

अगर टाटा की नई कार खरीदने का प्लान है तो जल्दी करें. कंपनी ने पेट्रेल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया. ये बढ़ी हुई कीमतें 1 सितंबर से लागू होंगी.

tata car price hike

टाटा मोटर्स की कारें 1 सिंतबर से महंगी होने वाली हैं. (Image Credit-AI)

टाटा की कार खरीदने वालों झटका लगने वाला है. अगर आप इस कंपनी की कार खरीदने का प्लान बना रहा है तो आपके लिए थोड़ी बुरी खबर है क्योंकि टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इस दौरान कंपनी पेट्रोल डीजल के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कारों के भी दाम बढ़ाने वाली है. ये नई कीमते 1 सिंतबर 2026 से लागूं होंगी.

विज्ञापन

25 हजार रुपये तक बढ़ेंगे दाम

टाटा मोटर्स के मुताबिक अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में बढ़ोतरी अलग-अलग होगी. कंपनी ने पूरे पोर्टफोलियो में अधिकतक 25,000 रुपये तक कीमत बढ़ाने की बात कही है. इसका ये मतलब नहीं है की हर कार 25 हजार रुपये महंगी हो जाएगी. कितनी बढ़ोतरी हुई है ये मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से तय की जाएगी. हालांकि कंपनी ने अभी ये खुलासा नहीं किया है कि किस मॉडल और वेरिएंट की कितनी कीमत बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन

क्यों बढ़ाई जा रही कीमतें

कंपनी ने गाड़ियों को कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट कॉस्ट और लगातार बने हुए Inflationary Pressures को वजह बताया है. कंपनी का कहना है कि बढ़ती लागत का एक बड़ा हिस्सा कंपनी खुद वहन कर रही है, जबकि इसका कुछ असर ग्राहकों पर डाला जा रहा है.

किन गाड़ियों की बढ़ सकती है कीमत?

इन बढ़ती कीमतों का असर टाटा के लगभग पूरे पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियों पर पड़ेगा. पेट्रोल-डीजल कारों में  Tiago, Tigor, Punch, Altroz, Nexon, Curvv, Sierra, Harrier और Safari शामिल हैं. यानी इन मॉडल्स को खरीदने वाले ग्राहको को 1 सिंतबर के बाद ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

क्या इलेक्ट्रिक कारों के भी बढ़ेंगे दाम

टाटा की इलेक्ट्रिक कारें भी इस बढ़ोतरी से बच नहीं पाएंगी. कंपनी की ईवी रेंज में  Tiago EV, Tigor EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv EV, Sierra EV और Harrier EV शामलि हा. इनकी कीमत भी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बढ़ाई जा सकती है.

विज्ञापन

दो महीने में दूसरी बार बढ़ी कीमत

टाटा मोटर्स ने इससे पहले जुलाई 2026 में भी अपनी कारों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी. अब सिंतबर में फिर कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है. यानी करीब 2 महीने के अंदर ग्राहकों को दूसरी बार बढ़ी कीमतों का सामना करना पड़ेगा.

Hyundai और Maruti ने भी बढ़ाए दाम

कारों की कीमत बढ़ाने वाली टाटा अकेली कंपनी नहीं है. Hyundai ने भी सितंबर 2026 से अपने कारों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. वहीं मारुति सुजुकी भी इस महीने की शुरुआत में अपनी कारों की कीमत बढ़ा चुकी है. ऐसे में नई कार खरीदने वालों के लिए आने वाले दिनों में बजट बढ़ाना पड़ सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ