Harley-Davidson X440 फिर हुई महंगी, बिना किसी बदलाव के बढ़ी कीमत, अब इतने में मिलेगी बाइक

Harley-Davidson ने अपनी फिकायती रोडस्टर X440 की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है. इस साल यह दूसरी बार है जब इसकी कीमत बढ़ी है. जानते हैं किस वेरिेंएंट की कीमत में कितना हुआ बदलाव.

Harley-Davidson X440

Harley-Davidson X440 फिर हुई महंगी. (Image Credit-harley)

Darley Davidson X440 Price Hike: Harley-Davidson की बाइक खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए थोड़ी बुरी खबर है. कंपनी ने भारत में अपनी सबसे किफायती रोडस्टर बाइक X440 की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है. खास बात ये है कि कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. यानी इंजन, फीचर्स और डिजाइन पहले जैसे ही हैं, लेकिन अब इसे खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. बता दें, इस साल यह X440 की दूसरी कीमत बढ़ोतरी है.

विज्ञापन

क्या है X440 की नई कीमत

Harley-Davidson X440 के S वेरिएंट की कीमत पहले 2.59 लाख रुपये थी, जिसे अब 1,000 रुपये बढ़ाकर 2.60 लाख रुपय कर दिया गया है. वहीं  X440 T वेरिएंट की कीमत 2.84 लाख रुपये से बढ़कर 2.86 लाख रुपये हो गई है. इससे पहले जून 2026 में कंपनी बाइक की कीमत 5000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर चुकी है. अब X440 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.60 लाख रुपये है.

विज्ञापन

कीमत बढ़ी, बाइक में बदलाव नहीं

कंपनी ने इस बार सिर्फ बाइक की कीमत में बदलाव किया है. X400 के इंजन, डिजाइन, फीचर्स या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक को Hero MotoCorp के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला  Royal Enfield Classic 350, Triumph Speed 400 और Honda H’ness CB350 जैसी बाइक्स से है.

रेट्रो लुक में आती है X440

X440 को रेट्रो रोडस्टर डिजाइन दिया गया है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, राउंड LED हेडलाइट, स्लीक साइड पैन और सिंगल साइड एग्जॉस्ट मिलता है. बाइक की सीट 805 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिमी है. इसमें 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जबकि इसका कर्ब वेट करीब 190.5 किलोग्राम है. 

विज्ञापन

क्या हैं बाइक के फीचर्स

बाइक में 3.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग ब्लूटूथ केनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेश और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. टॉप वेरिएंट T में राइड मोड, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल रियर ABS भी दिया गया है.

विज्ञापन

सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS

सेफ्टी के लिए X440 में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है. बाइक में आगे 320 मिमी और पीछे 240 मिमी डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसके अल्वा साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ फीचर भी दिया गया है, जो बाइक की सुरक्षा को बेहतर बनाता है.

440cc इंजन देता है 38Nm टॉर्क

Harley-Davidson X440 में 440cc सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ