महंगी कारों के बाद अब 72 लाख की Super Bike पर दिखे यूट्यूबर सौरव जोशी, जानें क्यों खास है ये बाइक

यूट्यूबर सौरव जोशी अपने लेटेस्ट व्लॉग में 72 लाख की एक लग्जरी बाइक पर दिखाई दिए है. इसके बाद इसक बाइक को लेकर चर्चा बढ़ गई है. जानते हैं कौनसी है ये बाइक और क्या है इसकी खासियत.

Sourav Joshi Indian Roadmaster Elite

सौरव जोशी ने चलाई 72 लाख की सुपर लग्जरी बाइक. (Image Credit - Sourav Joshi Vlogs/Youtube)

पॉपुलर यूट्यूबर और व्लॉगर सौरव जोशी एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. लेकिन इस बार किसी कार माइलेज बयान वजह से नहीं बल्कि एक लग्जरी बाइक की वजह से चर्चा में है. हाल ही में सौरव जोशी अपने यूट्यूब व्लॉग में एक लग्जरी बाइक दिखाते हुए नजर आए. जिसकी कीमत 72 लाख रुपये है. ये वीडियो सामने आते ही इस बाइक की तेजी से चर्चा शुरू हो गई. इस वीडियो में सौरव और उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट दोनों दिखाई दे रहे हैं और जहां सौरव कहते हुए नजर आ कि वह अपने फॉर्महाउस के लिए एक नई ATV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में ये क्लीयर नहीं है कि उन्होंने ये 72 लाख की लग्जरी सुपर बाइक खरीदी है या नहीं.

विज्ञापन

कौन-सी है 72 लाख की ये बाइक?

सौरव जोशी के व्लॉग में दिख रही ये बाइक Indian Roadmaster Elite है. यह एक प्रीमियम और लग्जरी टूरिंग बाइक है. ये एक लिमिडेट एडिशन बाइक है. कंपनी ने सिर्फ इसकी 350 यूनिट ही बनाई हैं. यही वजह है कि ये बाइक सिर्फ महंगी नहीं बल्कि काफी यूनिक और दुर्लभ भी है. कीमत की बात करें को भारत में इसकी एक्स शोरूम प्राइज 72 लाख रुपये है. जो इसे देश की सबसे महंगी बाइक्स में से एक है.

विज्ञापन
Image Credit- indianmotorcycle

लग्जरी फीचर्स से लैस है बाइक

Roadmaster Elite मतलब लग्जरी. इस बाइक में आराम का खास ध्यान रखा गया है. इसमें प्रीमियम लेदर की हीटेड और कूल्ड सीट्स दी गई हैं. साथ ही इंटीग्रेडेड आर्मरेस्ट और बड़ा बैकरेस्ट भी मिलता है. लंबी दूसरी के सफर के दौरान ये राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को ज्यादा आराम देने के लिए बनाए गए हैं.

मिलती है 7 इंच की टचस्क्रीन और 12 स्पीकर

बाइक में 7 इंच का टचसक्रीन TFT डिस्प्ले मिलता है. साथ ही इसमें ब्लूटुथ कनेक्टिविटी, Apple CarPlay और turn-by-turn navigation जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इतना ही नहीं म्यूजिक लवर्स के लिए इस बाइक में फ्रेंट फेयरिंग के अंदर 12 स्पीकर वाला पावरफउल साउंड सिस्टम भी मिलता है.

विज्ञापन
Image Credit- indianmotorcycle

मिलता है 1890cc का इंजन

Indian Roadmaster Elite बाइक में 1890cc का V-Twin Thunderstroke मिलता है. ये इंजन 120 bhp की पावर और 179Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 6 स्पीड ट्रांसमिश दिया गया है. हाईवे पर लंबी दूरी की क्रूजिंग के दौरान इसका इंजन और स्मूथ गियरशिफ्टिंग खास अनुभव देता है.

रेड-ब्लैक रंग में दिखी बाइक

डिजाइन की बात करें तो Roadmaster Elite काफी क्लासिक और प्रीमियम है. इसके फ्रंट बॉक्सी लुक की वजह से ये हर किसी का ध्यान खींचती है. इसमें वीडियो में इसके रेड-ब्लैक शेड के साथ हाथ से पेंट की गई गोल्डन स्ट्राइप्स दिखाई दे रही है. इसकी ये डिटेलिंग बाइक को अलग पहचान देती है. हालांकि  सौरव जोशी ने इसे खरीदा है या नहीं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन

Source 1- Indian Motorcycle
Source 1- Sourav Joshi Vlogs

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ