क्रैश टेस्ट में पास हुई Suzuki Swift, सेफ्टी में मिली 4 स्टार रेटिंग, इस दिन होगी भारत में लॉन्च

भारत में लॉन्च से पहले नई सुजुकी स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट किया गया है। 2024 सुजुकी स्विफ्ट ने क्रैश टेस्ट में 99% स्कोर के साथ 4 स्टार सेफ्टी हासिल की है।

Suzuki Swift
विज्ञापन

2024 Suzuki Swift: इस समय भारत में नई स्विफ्ट का बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार हो रहा है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट मई 2024 में अपनी नई जेनरेशन स्विफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में लिए भी यह काफी महत्वपूर्ण कार है। यूरोप और अन्य दूसरे ग्लोबल मार्केट में स्विफ्ट का नया मॉडल बिक्री के लिए पहले ही सफल हो गया है और अब इसका भारत आने का इन्तजार है। भारत में लॉन्च से पहले नई सुजुकी स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट किया गया है। 2024 सुजुकी स्विफ्ट ने क्रैश टेस्ट में 99% स्कोर के साथ 4 स्टार सेफ्टी हासिल की है।

लेकिन भारत के लिए 2024 मारुति स्विफ्ट वर्जन के लिए सुरक्षा रेटिंग समान नहीं हो सकती है। लेकिन यह भी देखना काफी अहम् होगा कि भारत के लिए नई स्विफ्ट को कैसा बनाया जाएगा और कौन से फीचर्स इसमें शमिल किये जायेंगे। अगर अंतर्राष्ट्रीय स्पेक वाले मॉडल को भी यदि भारत में पेश किया जाएगा तो यकीनन यह बेहतर होगा।

विज्ञापन

9 मई को लॉन्च होगी नई स्विफ्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट इस साल 9 मई को लॉन्च की जा सकती है। कई बार भारत में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बारे में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से इसमें नए फीचर्स को शमिल किया जायेगा।

विज्ञापन

नई स्विफ्ट के डिजाइन में इस बार काफी नयापन देखने को मिलेगा। कार में नया बोनट, बम्पर, हेडलाइट्स, फ्रंट ग्रिल, साइज़ डिजाइन और रियर लुक में भी बदलाव किये जायेंगे। इसके अलावा कैबिन के डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। कई नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। इस बार नई स्विफ्ट में आपको बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। नई स्विफ्ट में के इंजन को फिर से Tune किया जाएगा।

New Gen Swift

विज्ञापन

नए मॉडल में नया अपग्रेड पेट्रोल इंज मिलेगा जोकि हायब्रिड फीचर से लैस होगा। यह इंजन बढ़िया माइलेज के साथ पावरफुल परफॉरमेंस ऑफर करेगा। इसमें मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। नई स्विफ्ट की लम्बाई 15mm ज्यादा होगी लेकिन 40mm इसकी चौड़ाई को कम किया जाएगा। यह 30 mm ज्यादा उंची होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ