---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज की रात तक बेहद सतर्क रहें ये 3 राशियां, हो सकती है गंभीर समस्या

Daily Horoscope: 12 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा, इसका मुख्य कारण ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव रहेगा। इन राशि वालों को कई प्रकार की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा और दिन को अच्छा बनाने के लिए क्या उपाय करें?

---विज्ञापन---

Daily Horoscope: 12 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 8:40 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। नक्षत्र में पूर्वभाद्रपद सुबह 11:52 बजे तक रहेगा, फिर उत्तरभाद्रपद नक्षत्र प्रभावी होगा। सुकर्मा योग शाम 6:54 बजे तक रहेगा, इसके बाद धृति योग लगेगा। करण में विष्टि सुबह 8:40 बजे तक रहेगा, फिर बव करण शाम 7:39 बजे तक और इसके बाद बालव करण शुरू होगा। वहीं, ग्रहों की स्थिति इस प्रकार होगी। चंद्रमा सुबह 6:10 बजे तक कुंभ राशि में रहेगा और फिर मीन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य और बुध कर्क राशि में युति बनाएंगे, जिससे बुद्धि और आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि में शुक्र और गुरु की उपस्थिति सामाजिक और आर्थिक मामलों में सकारात्मकता ला सकती है। मंगल कन्या राशि में रहेगा, जो कार्यक्षमता और ऊर्जा को प्रभावित करेगा। सिंह राशि में केतु और कुंभ राशि में राहु की उपस्थिति आध्यात्मिक और अप्रत्याशित घटनाओं को प्रेरित कर सकती है। वहीं, मीन राशि में शनि का प्रभाव दीर्घकालिक योजनाओं और अनुशासन को बढ़ाएगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा नहीं रहेगा और दिन को अच्छा बनाने के लिए क्या उपाय करें?

---विज्ञापन---

कर्क राशि

सूर्य और बुध की युति कर्क राशि में होने से मानसिक तनाव, संचार में गलतफहमी, और आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। चंद्रमा का मीन में गोचर और राहु का कुंभ में प्रभाव भावनात्मक अस्थिरता और कार्यक्षेत्र में दबाव ला सकता है।

उपाय: सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

राहु की कुंभ राशि में उपस्थिति और चंद्रमा का सुबह 6:10 तक इस राशि में रहना चिंता, भ्रम, और अप्रत्याशित बाधाएं पैदा कर सकता है। विष्टि करण के प्रभाव से वित्तीय और व्यक्तिगत निर्णयों में सावधानी जरूरी है।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

चंद्रमा का मीन राशि में गोचर सुबह 6:10 के बाद गोचर कर जाएंगे। इसके साथ ही वह शनि के साथ युति बनाकर भावनात्मक दबाव और आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ा सकते हैं। विष्टि करण और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से कार्यों में विलंब और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं संभव हैं।

उपाय: हनुमान चालीसा का सुबह पाठ करें।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान हनुमान की कृपा, पढ़ें 12 अगस्त का राशिफल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 12, 2025 10:54 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola