---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान हनुमान की कृपा, पढ़ें 12 अगस्त का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 12 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह तो दैनिक राशिफल से पता चल सकता है। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप दिन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है।यह सुबह 8 बजकर 40 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। नक्षत्र पूर्वभाद्रपद सुबह 11 बजकर 52 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरभाद्रपद लग जाएगा। योग सुकर्मा शाम 6 बजकर 54 तक रहेगा। इसके बाद धृति योग लग जाएगा। करण विष्टि सुबह 8 बजकर 40 तक रहेगा। इसके बाद बव करण शाम 7 बजकर 39 तक रहेगा फिर बालव करण लग जाएगा।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक कुंभ राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मीन में चले जाएंगे। सूर्य और बुध कर्क राशि में युति बनाएंगे। मिथुन में शुक्र और गुरु रहेंगे। कन्या में मंगल और सिंह में केतु विराजमान रहेंगे। कुंभ में राहु और मीन में शनि रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए 12 अगस्त का दिन कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

मेष राशि

आज जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता रिश्तों में दरार डाल सकती है। क्रोध पर काबू रखें और धैर्य से काम लें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की आशंका है, इसलिए शांत रहकर समझदारी दिखाएं। उधार दिया पैसा वापस न आने से आर्थिक तनाव बढ़ सकता है। वित्तीय फैसलों में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि

समय के साथ खुद को ढालें और व्यवहार में नम्रता लाएं, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबार विस्तार के लिए धन जुटाने में व्यस्त रहेंगे। भूमि से जुड़े विवाद चिंता बढ़ा सकते हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से समाधान निकाल लें। अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

आपकी बुद्धिमानी और विवेक से हर काम में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में दूसरों को दखल न देने दें। मित्रों के साथ यात्रा सुखद रहेगी। आजीविका के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार राहत देगा। किसी खास व्यक्ति से नए रिश्ते बन सकते हैं।

कर्क राशि

व्यवसाय में नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह से संबंधित समस्याएं चिंता का कारण बन सकती हैं। भवन परिवर्तन के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

अपनों से धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। परिवारजनों की सहायता करनी पड़ सकती है। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि होगी, लेकिन पिता के साथ मतभेद तनाव का कारण बन सकते हैं। संवाद से स्थिति को संभालें।

कन्या राशि

भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन नकारात्मक विचारों से बचें और खुद पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताना सुखद होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं, इसलिए नए अवसरों के लिए तैयार रहें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन कर्मचारियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन भविष्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। भूमि और भवन से जुड़े मामले आपके पक्ष में हल होंगे। प्रशासनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। यात्रा की संभावना बन रही है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

संतान के साथ विवाद की आशंका है, इसलिए धैर्य से काम लें। आजीविका को लेकर चिंता रह सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार विस्तार की योजना बन सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

मकर राशि

अपनी बात हर किसी से साझा करने से नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ेगा। विरोधी आपकी प्रगति से नाखुश होंगे, लेकिन आपके वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

कुम्भ राशि

मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। आलस के कारण कार्य में रुचि कम रह सकती है। आर्थिक मामले आपके पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

मीन राशि

किसी विशेष व्यक्ति के जीवन में प्रवेश से आपके तौर-तरीके बदल सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना है। विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनों से मन की बात साझा करने से समाधान मिलेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- भाग्योदय को तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, 12 अगस्त से किस्मत का मिलेगा पूरा साथ

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Aug 12, 2025 10:08 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola