हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: बुध-शनि ने बनाया केंद्र दृष्टि, चमकी 3 राशियों की किस्मत; कर्ज और कोर्ट के चक्कर से मिलेगी मुक्ति!

Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक दिसंबर 2024 माह के अंतिम सप्ताह में ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन से उनकी चाल में व्यापक बदलाव आए हैं। इस महीने की 27 तारीख को बनी बुध और शनि की केंद्र दृष्टि से 3 राशियों की किस्मत चमकेगी और कोर्ट के चक्कर से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्यों ने दिसंबर 2024 के बारे में इस महीने कि शुरुआत कहा था इस महीने का आखिरी सप्ताह ग्रहों की गतिविधियों की दृष्टि से बेहद सक्रिय रहने वाला है। शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 को दोपहर बाद 12 बजकर 56 मिनट से बुध और शनि ने केंद्र दृष्टि योग बनाया गया है। इस तारीख को देर रात शनिदेव भी नक्षत्र परिवर्तन कर राशि बदलने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, जब बुध और शनि 90 डिग्री यानी समकोणीय अवस्था में होते हैं, तब यह योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत शुभ योग माना गया है।

बुध-शनि की केंद्र दृष्टि का ज्योतिष महत्व

वैदिक ज्योतिष के मूल सिद्धांतों के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धि, संवाद, तर्क-वितर्क, व्यापार, साझेदारी, धन लाभ, विचारधारा और मनोरंजन का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं शनि अनुशासन, स्थिरता, कर्म, और धैर्य के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। जब ये दोनों ग्रह केंद्र दृष्टि में होते हैं, तो यह व्यक्ति की सोच को अधिक तर्कसंगत, व्यवस्थित और व्यावहारिक बनाता है। व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर गहराई से विचार करता है। यह योग व्यवसाय, वाणिज्य, और प्रबंधन में सफलता के लिए शुभ माना गया है। इस योग का असर नए साल में भी सभी राशियों पर असर करेगा।

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!

विज्ञापन

बुध-शनि की केंद्र दृष्टि का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के कारण व्यक्ति जीवन में संघर्ष और बाधाओं का सामना करता है, लेकिन बुध की ऊर्जा के कारण वह उन समस्याओं का हल निकालने में सक्षम होता है। यह बुद्धि और कर्म के संगम है, जिसमें बुद्धि-विवेक से किए गए हर काम सफल होंगे। बुध और शनि की केंद्र दृष्टि से 3 राशियों की किस्मत चमकेगी और कोर्ट के चक्कर से मुक्ति मिलेगी। साथ ही यह तकनीकी क्षेत्रों और अकाउंट में भी सफलता दिलाती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

बुध और शनि की केंद्र दृष्टि वृषभ राशि वालों को आर्थिक समृद्धि प्रदान करने के योग बना रही है। निवेश या व्यापार से बड़ा धनलाभ हो सकता है। जो लोग लंबे समय से कर्ज में डूबे हुए हैं, उनके लिए यह समय राहत लेकर आएगा। पुराने कर्ज चुकाने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को विशेष लाभ होगा, विशेषकर वे जो प्रॉपर्टी, कृषि, या सौंदर्य उत्पादों से जुड़े हैं। कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े जमीन के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इस समय बुद्धिमानी से निवेश करें और व्यापारिक साझेदारियों में सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के स्वामी हैं। शनि के साथ बुध की केंद्र दृष्टि के साथ यह योग आर्थिक मामलों में स्थायित्व और प्रगति प्रदान करने के योग दर्शा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और नए अवसर मिल सकते हैं। विशेष रूप से जो लोग शिक्षण, लेखा, या तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें फायदा होगा। पुराने कर्ज समाप्त करने के लिए यह समय अनुकूल है। धन संबंधित मामलों में समझदारी और योजना के साथ कार्य करें। कोर्ट के मामलों में जीत होगी। जो लोग किसी कानूनी विवाद में उलझे हुए हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। इस अवधि में कोई भी हड़बड़ी में करने से बचें और अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करें।

मकर राशि

मकर राशि शनि की अपनी राशि है। बुध के साथ शनि की केंद्र दृष्टि का योग इस राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति करवा सकता है। जो लोग उद्योग, निर्माण, या मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में हैं, उनके लिए यह समय उन्नति का है। पुराने कर्ज खत्म होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोर्ट-कचहरी काम में राहत मिलेगी। कानूनी विवादों में आपके पक्ष में निर्णय हो सकते हैं। इस समय अपने काम और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अधिक मेहनत करने से लाभ सुनिश्चित होगा। घर के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने के लिए बाहर जा सकते हैं। सिंगल लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

Hast Rekha Shastra: क्या आपकी हथेली पर बने हैं बॉक्स और वर्ग के निशान, तो हो जाइए खुश क्योंकि…

इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola