Women's Health: 30 की उम्र के बाद महिलाओं को कौन-से हेल्थ चेकअप कराने चाहिए? जानिए जरूरी टेस्ट की पूरी लिस्ट
30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी हेल्थ पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. इसलिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाने से होने वाली बीमारियों के बारे में शुरुआत में पता लग सकता है.

एक महिला हर किरदार में अपनी अहम भूमिका निभाती है, लेकिन जब अपनी बात आती है तो कहीं न कहीं पीछे रह जाती है. वैसे तो हम उम्र में ध्यान देने की जरूरत होती है, लेकिन अगर आप 30 पार कर चुकी हैं तो यकीनन कुछ चेकअप अपने रूटीन में शामिल करने चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि घर, परिवार और करियर की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर अपनी हेल्थ को नजरअंदाज कर देती हैं. कई बार शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को भी नॉर्मल समझा जाता है. इसलिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी है. इससे शरीर के अंदर चल रहे बदलावों के बारे में वक्त पर पता चल सकता है.
ब्लड प्रेशर टेस्ट
2 / 630 के बाद महिलाओं को अपना ब्लड प्रेशर चेक करवाना चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कई बार बिना किसी लक्षण के भी हो सकती है. लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने से हार्ट और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.
ब्लड शुगर टेस्ट
3 / 630 साल की उम्र के बाद फास्टिंग ब्लड शुगर या HbA1c टेस्ट करवाना फायदेमंद हो सकता है. खासकर अगर आपका वजन ज्यादा है, परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री है या आपको PCOS की समस्या है.
पैप स्मीयर और HPV टेस्ट
4 / 6महिलाओं को 30 साल के बाद सर्वाइकल कैंसर का टेस्ट भी कराना चाहिए. इससे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है. भारत में सरकारी स्क्रीनिंग के तहत 30 से 65 साल की महिलाओं को हर 5 साल में टेस्ट कराने की सलाह दी गई है.
ब्रेस्ट हेल्थ चेकअप
5 / 630 के बाद महिलाओं को अपने ब्रेस्ट में होने वाले बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ब्रेस्ट में गांठ, निप्पल से डिस्चार्ज, स्किन में बदलाव या शेप में अचानक बदलाव होना जैसे लक्षण नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आप मैमोग्राफी नियमित रूप से करवा सकते हैं.
थायराइड टेस्ट
6 / 6महिलाओं में थायराइड से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. थायराइड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, वजन और पीरियड्स को इफेक्ट करता है. 30 के बाद यह बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आपको हर तीसरे महीने थायराइड टेस्ट जरूर कराना चाहिए. वहीं, अगर आपको किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिख रहा है तो इसका टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है. इसे भी पढ़ें- शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया मेथी दाने का नुस्खा, सुबह बस ऐसे करना होगा सेवन