Dhanteras 2026: दिवाली पर्व से दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है. धनतेरस से ही दिवाली पर्व की शुरुआत मानी जाती है. धनतेरस इस साल 6 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है. धनतेरस के मौके पर खरीदारी करना अच्छा माना जाता है. यह दिन कुबेर देवता, मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है.
धनतेरस पर लोग सोना-चांदी, कार, बाइक और कई महंगी-महंगी चीजें खरीदते हैं. लेकिन धनतेरस का पर्व सिर्फ अमीर लोगों के लिए नहीं है. आप लोगों के पास महंगी चीजें खरीदना का बजट नहीं है तो ऐसे में आप इन सस्ती चीजों को खरीद सकते हैं. सस्ती चीजों को खरीद आप धनतेरस का पर्व मना सकते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न कर सकते हैं.
धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें
पीतल और तांबे के बर्तन
सोना-चांदी बहुत ही महंगा है. आपका इसे खरीदने का बजट नहीं है तो ऐसे में पीतल और तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं. पीतल और तांबे के बर्तन खरीदना धनतेरस पर शुभ होता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में धनतेरस पर फूल झाड़ू या सीख झाड़ू खरीद सकते हैं. धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है.
दिवाली पर्व पर सुख-समृद्धि के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है. धनतेरस पर्व के अवसर पर आप मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा खरीदकर ला सकते हैं. धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी की मिट्टी, पीतल या चांदी की मूर्ति खरीदना शुभ होता है.
धन की देवी मां लक्ष्मी को गोमती चक्र और कौड़िया अत्यंत प्रिय हैं. आप गोमती चक्र या कौड़ियां धनतेरस पर पूजा में शामिल करें. इसके बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें.
धनतेरस पर्व पर साबुत धनिया खरीदना शुभ होता है. साबुत धनिया खरीदना बेहद अच्छा होता है. इसे मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के चरणों में अर्पित करने की परंपरा है. आप पूजा के बाद इसे मिट्टी में बो सकते हैं. इसे अच्छी फसल और समृद्धि का प्रतीक मानते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.