हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

22 जुलाई से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत; शुक्र और गुरु की लाभ दृष्टि से होंगे मालामाल

Zodiac Signs: 22 जुलाई, 2024 को देवगुरु बृहस्पति और दैत्याचार्य शुक्र एक-दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित होकर लाभ दृष्टि बना रहे हैं, जिसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे विशेष तौर पर लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में शुक्र और गुरु ग्रह एक-दूसरे के परम शत्रु हैं। लेकिन राशि चक्र में उनके गोचर से कभी-कभी ऐसी स्थितियां और योग बन जाते हैं, जो राशियों के ऊपर काफी सकारात्मक असर डालते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु और शुक्र एक दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित होते हैं, तो इसे गुरु और शुक्र की लाभ दृष्टि कहा गया है। 22 जुलाई, 2024 को गुरु ग्रह बृहस्पति वृषभ में और दैत्याचार्य शुक्र कर्क राशि में स्थित होकर यह योग बनाएंगे। इन दोनों शुभ ग्रहों के असर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

शुक्र-गुरु की लाभ दृष्टि का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु की लाभ दृष्टि बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। वाणिज्य-व्यापार के लिए यह समय बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापारियों को कारोबार में नए निवेश से लाभ होने की संभावना है। कोई बड़ी डील होने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि होने के योग हैं। ऑफिस में कलीग या बॉस से पूरा सहयोग और समर्थन मिलने होने के योग हैं। आपका ट्रांसफर आपकी मनचाही जगह हो सकता है, जो आपकी आय में इजाफा कर सकता है। स्टूडेंट्स जातकों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र-गुरु की लाभ दृष्टि का असर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापारियों के अचानक लाभ होने की संभावना है। विदेश से कारोबार कर रहे जातकों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आय में इजाफा होगा। आपके बचत के प्रयास सफल होंगे। रुके हुए काम फिर शुरू हो सकते हैं। अच्छे टीचर के मार्गदर्शन से करियर को लेकर स्टूडेंट्स की बेचैनी कम होगी। नई संपत्ति लेने के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति कायम रहगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु की लाभ दृष्टि के परिणाम सकारात्मक सिद्ध हो सकते हैं। जीवन में आशा का नया संचार होगा। बिगड़े हुए काम बनने की संभावना है। जमीन बंटवारे को लेकर पारिवारिक समस्या सुलझ सकती है। माता-पिता के कष्ट दूर होने की संभावना है। लाइफ पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। लव लाइफ की अड़चनें दूर होने के योग हैं। प्राइवेट जॉब करने वालों की तरक्की होगी। अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। कारोबार में शुरू किया गया कोई नया वेंचर धन की आमद बढ़ाएगा। सीनियर की हेल्प से स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट समय पर पूरे हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: हर 12 साल में सीधे शिवलिंग पर गिरती है इंद्र के वज्र की बिजली, टूटकर फिर जुड़ जाते हैं महादेव

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पांव में धंसा तीर, सुन्न पड़ गया शरीर…इस रहस्यमय तरीके से हुई भगवान कृष्ण की मृत्यु!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola