Venus Transit 2025: मंगलवार 28 जनवरी, 2025 की सुबह में 7 बजकर 12 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि गुरु बृहस्पति की इस राशि में शुक्र 31 मई, 2025 तक विराजमान रहेंगे, जो अपने-आप में विशेष और अद्भुत ज्योतिषीय घटना है, क्योंकि मीन राशि शुक्र ग्रह की उच्च राशि है। जब शुक्र ग्रह उच्च के होते हैं, तो कंगाल जातक को भी करोड़पति बना देते हैं। व्यक्ति के दिन फिरने में देर नहीं लगती है। शुक्रदेव इंसान को फर्श से अर्श पर पहुंचा देते हैं।
मीन राशि में शुक्र गोचर का राशियों पर असर
जब शुक्र मीन राशि में गोचर करते हैं, तो वे अपनी ऊर्जा को अधिक प्रबल और सकारात्मक रूप में व्यक्त करते हैं। 28 जनवरी, 2025 को शुक्र के उच्च होने से उनकी बदली चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन राशियों की जेब और पर्स नोटों से ठसाठस भरी रह सकती है। जिन राशियों का विदेश से कारोबार होता है, वे वारे-न्यारे हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा ने हनुमान चालीसा की हर पंक्ति को बताया महामंत्र, जानें उनके अनमोल विचार!
वृषभ राशि
शुक्र के इस गोचर से वृषभ राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। विशेष रूप से, विदेश से जुड़ी परियोजनाएं और व्यवसाय लाभकारी होंगे। आपकी आर्थिक उन्नति से जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपके भीतर की कला और रचनात्मकता और निखरेगी। इससे आपको नई पहचान मिलेगी और समय के साथ आपको खूब धन हो सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। घर में सुख-सुविधाओं के नए साधन जुड़ सकते हैं। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। जिनकी कुंडली में शुक्र दोष है, उनको शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा कर चांदी का दान करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए उच्च के शुक्र जीवन का सभी सुख प्रदान करेंगे। इस गोचर से आपको विदेश यात्रा के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यक्तिगत और प्रोफेशन दोनों काम से संबंधित यात्राएं लाभकारी रहेंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति के योग बन रहे हैं। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है। इससे मानसिक शांति और संतोष मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। संबंधों में मिठास आने से लव लाइफ में नए आयाम जुड़ सकते हैं। जिनके रिश्ते बहुत बिगड़ चुके हैं या व्यापार में लॉस हो रहा है, उनको शुक्रवार को मां दुर्गा को गुलाबी फूल अर्पित करना चाहिए और शुक्रवार को कन्याओं को मीठा खिलाना चाहिए।
सिंह राशि
मीन राशि में शुक्र गोचर से सिंह राशि के जातकों को अच्छा खासा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में बड़े सौदे हो सकते हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र और समाज में सराहे जाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लव लाइफ में सफलता प्राप्त होगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी। विवाहित जीवन में भी सामंजस्य बढ़ेगा। जिनकी नौकरी की कोई समस्या है या नई नौकरी नहीं मिल रही है, उनको शुक्रवार को किसी गौशाला में दान करने और रोज़ाना ‘श्री सूक्त’ का पाठ करने से लाभ हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र यह गोचर बेहद लाभकारी साबित होने के योग दर्शा रहा है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सुखद और आनंदमय घरेलू माहौल में परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विदेश से आय के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़े व्यवसाय या नौकरी से अच्छा मुनाफा होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संपत्ति में निवेश करने का यह सही टाइम है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। जमीन या मकान खरीदने के लिए यह समय शुभ रहेगा। यदि आपकी कुंडली शुक्र पीड़ित हैं, तो आप शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनें। जरूरतमंदों को सफेद मिठाई या चावल दान करें।
मीन राशि
शुक्र के इस गोचर का सीधा प्रभाव मीन राशि के जातकों के व्यक्तित्व पर पड़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आने से आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक लाभ मजबूत होगी, क्योंकि आपको नई जिम्मेदारी के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। जीवन में सुखद अनुभव होंगे, आपकी हर इच्छा पूरी होती नजर आएगी। विलासिता के साधन बढ़ेंगे। शुक्रदेव को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को मंदिर में घी का दीपक जलाएं। सफेद वस्त्र दान करें। इससे सभी बाधाएं दूर होंगी और आपके बिगड़े भी काम बनने लगेंगे।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines